BIG BREAKING: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, मंदिर ट्रस्ट तो आया धमकी भरा ईमेल; लिखा- बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा...
BREAKING: अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। जिसमें लिखा है, बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा।
- भारत
- 2 min read
BREAKING: अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। जिसमें लिखा है, बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुडे़ कई अधिकारियों के पास ये धमकी भरा मेल आया था, जिसकी शिकायत साइबर थाने में की गई है और मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों को ये धमकी भरा ईमेल सोमवार देर रात आया। जिसके बाद मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल पहुंचने के बाद व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। अयोध्या के साथ-साथ बाराबंकी और अन्य पड़ोसी जिलों में भी सतर्कता बढ़ाई गई है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने मुकदमा धमकी के मामले में दर्ज कराया है।
यूपी में कई कलेक्ट्रेट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
अयोध्या में राम मंदिर को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद यूपी के कई जिलों के कलेक्ट्रेट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चंदौली DM कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, धमकी के बाद डीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता व पुलिस फोर्स कलेक्टर ऑफिस पहुंची और डीएम कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट परिसर की गहन चेकिंग की गई।
ईमेल के जरिए कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी
ईमेल के जरिए चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी के बाद SP ने बम निरोधक दस्ता एवं स्थानीय थाने के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कराया। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।
चंदौली के अलावा आज बाराबंकी में जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आज ही फिरोजाबाद में भी जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अलीगढ़ कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीएम की ऑफिशियल ईमेल पर धमकी दी गई है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 16:58 IST