अपडेटेड 14 March 2026 at 21:48 IST

PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, रिफिल भी बंद, पेट्रोलियम मंत्रालय ने नियमों में किया बदलाव

पेट्रोलियम मंत्रालय ने Essential Commodities Act के तहत LPG सप्लाई नियम संशोधित कर PNG कनेक्शन वाले घरों में घरेलू LPG सिलेंडर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे उपभोक्ता नया कनेक्शन नहीं ले सकेंगे, रिफिल नहीं करा सकेंगे और मौजूदा LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

Follow :  
×

Share


PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर | Image: ANI

देश में LPG संकट की खबरों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सप्लाई के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन पहले से मौजूद है, उन्हें अब घरेलू LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा। यह बदलाव आवश्यक वस्ट्तु अजधजनयम (Essential Commodities Act) के तहत जारी आदेश पर आधारित है।

घरेलू LPG सप्लाई नियमों में यह बदलाव देश में चल रहे LPG संकट के बीच आया है। यह फैसला मुख्य रूप से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन वाले घरों पर लागू होता है। जिन घरों में PNG का कनेक्शन लगा हुआ है, ऐसे उपभोक्ता न तो नया LPG कनेक्शन ले सकते हैं, न ही पुराना सिलेंडर रख सकते हैं और न ही रिफिल करा सकेंगे।

अगर उपभोक्ता के पास पहले से PNG और LPG दोनों हैं, तो LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम अब ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल देने से मना कर सकती हैं। देश में करीब 1.5 करोड़ घरों में PNG है और 60 लाख घर ऐसे हैं जहां PNG आसानी से लग सकती है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

यह संशोधन Essential Commodities Act, 1955 के तहत जारी एक सप्लाई ऑर्डर के माध्यम से लागू किया गया है। मंत्रालय का उद्देश्य एलपीजी संसाधनों को बेहतर तरीके से वितरित करना और घरेलू उपभोक्ताओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है, खासकर जब वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। देश में LPG की मांग बहुत बढ़ गई है। ईरान-अमेरिका और इजराइल युद्ध की वजह से LPG इम्पोर्ट में दिक्कत आ रही है।

सरकार ने कहा?

हालांकि, सरकार ये भी कह रही है कि देश में LPG की कोई बड़ी कमी नहीं है, घरेलू उत्पादन 30% बढ़ाया गया है। लेकिन दबाव कम करने के लिए PNG वाले लोगों को PNG पर ही रहना चाहिए। PNG 24 घंटे उपलब्ध रहती है, सुरक्षित है और सुविधाजनक भी। इससे LPG सिलेंडर उन घरों के लिए बचेंगे जहां PNG नहीं पहुंची है।

क्या PNG बेहतर विकल्प है?

देश में करीब 1.5 करोड़ घरों में PNG है और 60 लाख घर ऐसे हैं जहां PNG आसानी से लग सकती है। PNG पर शिफ्ट होने से गैस की डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ता। PNG में सिलेंडर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, बिल मीटर के आधार पर आता है और यह घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त है। 

ये भी पढ़ें: Iran US Israel War : ईरान में IDF का बड़ा एक्शन, स्पेस एजेंसी और एयर डिफेंस फैक्ट्री को किया तबाह

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 21:48 IST