अपडेटेड 19 November 2023 at 16:43 IST

Chhath Puja का तीसरा दिन आज; डूबते सूर्य की होगी पूजा, जानें आपके शहर में किस समय होगा सूर्यास्त

Chhath Puja का तीसरा दिन बेहद खास होता है। इस दिन डूबते सूर्य की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं आज आपके शहर में किस समय होगा सूर्यअस्त।

Follow :  
×

Share


Chhath Puja 2023 Sunset Time image- freepik | Image: self

Chhath Puja 2023 Sunset Time: इन दिनों जिधर देखों उधर बस छठ पूजा की ही धूम देखने को मिल रही है। इस महापर्व का आज यानी 19 नवंबर 2023 दिन रविवार को तीसरा दिन है। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा होती है। छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से शहर में किस समय सूर्यास्त होगा।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • छठ के तीसरे दिन क्या-क्या होता है?
  • डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व क्या है?
  • कौन से शहर में किस समय होगा सूर्यास्त?

छठ के तीसरे दिन क्या-क्या होता है?

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। यह बहुत ही खास होता है, क्योंकि महापर्व की मुख्य पूजा की जाता है। इस दिन लोग अपने परिवार के साथ घाट पर जाते हैं और कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व क्या है?

Chhath Puja में सूर्य देव को अर्घ्य देने के पीछे धार्मिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि डूबते सूरज को अर्घ्य देने से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। कहा जाता है कि इस दिन अगर कोई व्रत धारण कर सूर्य को अर्घ्य देता है तो उसे सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें... जिस ठेकुए के बिना अधूरी होती है Chhath Puja, उसमें छुपा है गुणों का भंडार- जानें इसके क्या-क्या हैं फायदे

कौन से शहर में किस समय होगा सूर्यअस्त?

  • नई दिल्ली (New Delhi)- सूर्यास्त समय शाम 5 बजकर 26 मिनट पर 
  • लखनऊ (Lucknow)- सूर्यास्त समय शाम 5 बजकर 14 मिनट पर 
  • गया (Gaya)- सूर्यास्त समय शाम 5 बजकर 1 मिनट पर
  • पटना (Patna)- सूर्यास्त का समय शाम 4 बजकर 49 मिनट पर
  • भागलपुर (Bhagalpur)- सूर्यास्त समय शाम 4 बजकर 52 मिनट पर
  • दरभंगा (Darbhanga)- सूर्यास्त समय शाम 4 बजकर 55 मिनट पर
  • भोपाल (Bhopal)- सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 34  मिनट पर
  • मुंबई (Mumbai)- सूर्यास्त समय शाम 5 बजकर 59 मिनट पर
  • जयपुर (Jaipur)- सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 34 मिनट पर
  • रायपुर (Raipur)- सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 21 मिनट पर
  • हैदराबाद (Hyderabad)- सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 39 मिनट पर
  • चंडीगढ़ (Chandigarh)- सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 23 मिनट पर
  • रांची (Ranchi)- सूर्यास्त का समय शाम 5 मिनट 2 मिनट पर
  • पुणे (Pune)- सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 56 मिनट पर

यह भी पढ़ें... Chhath Puja: कल से शुरू सूर्य उपासना का महापर्व, जानें डूबते हुए सूरज को अर्घ्य देने का महत्व और समय 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 November 2023 at 16:41 IST