पतंजलि देसी घी में चर्बी या कोई मिलावट नहीं, अफवाह फैलाई जा रही है, ये 100 फीसदी शुद्ध है- बाबा रामदेव

भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने पतंजलि के देसी घी में मिलावट के आरोप लगाए थे। अब इन्हीं आरोपों के जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा “पतंजलि का घी पूरी तरह शुद्ध है, इसे लेकर सिर्फ अफ़वाहें और झूठ फैलाया जा रहा है।”

 
Follow :
swami ramdev | Image: Youtube

भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने पतंजलि के देसी घी में मिलावट के आरोप लगाए थे। अब इन्हीं आरोपों के जवाब देने के लिए स्वामी रामदेव ने आज बुधवार को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता कर जवाब दिया है। बाबा रामदेव ने कहा “पतंजलि का घी पूरी तरह शुद्ध है, इसे लेकर सिर्फ अफ़वाहें और झूठ फैलाया जा रहा है।”

योगगुरु ने कहा "हमारी आज बृजभूषण शरण सिंह से भी मुलाकात हुई, उनकी गलतफहमी दूर हो गई। उन्होंने सुनी सुनाई बातों पर आरोप लगाया था। उन्होंने सारे मामले को अब खत्म कर किया। हम उनका धन्यवाद करते हैं और इस मामले व विवाद को खत्म करते हैं।  

100 से ज्यादा देशों में जाता है और 87 टेस्ट होते हैं

स्वामी रामदेव ने कहा “हद तो हो गई जब लोग बोलते हैं कि स्वामी रामदेव घी के नाम पर लोगों को जहर बेचता है। पतंजलि का घी 100 से ज्यादा देशों में जाता है और 87 टेस्ट होते हैं और एक भी लैब में घी फेल नहीं हुआ। हमारा घी FSSAI के स्टैन्डर्ड पर पूरा खरा उतरता है।” 

उन्होंने कहा कि लोग घी के बारे में इतनी भ्रांतियाँ फैला रहे हैं कि इसमें चर्बी-हड्डी मिलाई जा रही है। लेकिन पतंजलि घी में रत्ती भर भी गाय-बहस की भी चर्बी क्या किसी भी प्रकार की कोई मिलावट नहीं की जाती। आप हमारा घी किसी भी लैब में जाकर टेस्ट करा सकते हैं। 

हमने विदेशी कंपनियों के चुले हिला दिए

बाबा रामदेव ने कहा कि आज तक इन विदेशी कंपनियों को टक्कर देना तो दूर कोई सामने खड़ा भी नहीं हो पाता था। हमने विदेशी कंपनियों के चुले हिला दिए। लेकिन पेप्सी, कोका कोला, नैस्ले, कोलगेट, यूनिलीवर जैसी किसी MNC कंपनियों पर तो कोई सवाल नहीं उठाता लेकिन स्वदेशी कंपनियों पर क्यूँ सवाल उठाया जाता है। उन्होंने कहा यहाँ तक अमूल, मदर डेयरी और नंदिनी तक जैसी सहकारी कंपनियों के घी पर कोई टिप्पणी नहीं करता लेकिन सिर्फ पतंजलि घी पर सवाल उठाया जाता है। 

देश में 19 करोड़ गाय हैं

स्वामी रामदेव ने कहा "लोग कहते हैं कि इतनी गाय ही नहीं है। आपकी जानकारी के अनुसार पूरे देश में 19 करोड़ गाय हैं जिनमें 14 करोड़ देसी नसल की गाय है और 5 करोड़ संकर नस्ल की गाय हैं। भारत दूध उत्पादन में दुनिया में प्रथम स्थान पर है। पूरी दुनिया में 100 करोड़ मेट्रिक टन दूध तो 25 करोड़ मेट्रिक टन दूध भारत में होता है। 

कैसे बनता है घी 

स्वामी रामदेव ने घी बनाने की प्रक्रिया को बताते हुए कहा "हम गाय के दूध से घी और मक्खन निकालते हैं उसके बाद दूध जो बच जाता है उसे टोंड मिल्क बनाकर 50-60 रुपये में बाजार में बेच देते हैं। फिर उससे दही, छाछ, पनीर या पाउडर बना कर दूध का लगभग 80 प्रतिशत मूल्य वसूल हो जाता है। इस प्रक्रिया से हम ही नहीं पूरी दुनिया में घी इसी प्रक्रिया से बनता है।   

स्वामी रामदेव में भी कुछ भी नकली नहीं है

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "पतंजलि आज लगभग 700 रुपये प्रति लीटर के भाव पर गाय का घी उपलब्ध करा पा रही है... 99% लोग सिर्फ़ सुनी-सुनाई बातों के आधार पर वीडियो बनाने में लगे हुए हैं... यह बात साफ़ होनी चाहिए: न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही उसकी कोई दवा नकली है और स्वामी रामदेव में भी कुछ भी नकली नहीं है।"

किसी दवाई पर कोई बैन नहीं, ना ही कोई मिलावट  

स्वामी रामदेव ने कहा "कुछ लोग झूठ फैलाते हैं कि बाबा की 14 दवाई सुप्रीम कोर्ट ने बैन कर दी लेकिन एक भी दवाई पर ना काभी बैन था, ना है और ना हो सकता है। पतंजलि के ना घी में और ना ही किसी दवाई या किसी भी उत्पाद में कोई मिलावट की जाती। 

इसे भी पढ़ें- UP में गोशालाओं में होंगे मांगलिक कार्यक्रम, योगी सरकार परंपरा और स्थानीय संस्कृति को देगी मंच

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 23 September 2026 at 17:37 IST