अपडेटेड 16 January 2025 at 20:13 IST
शाम तक पता चल जाएगा प्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष का नाम- मुख्यमंत्री हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मोरीगांव में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश (भाजपा) का अध्यक्ष कौन होगा, यह आज शाम सात बजे पता चल जाएगा। यह कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा।’’
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा | Image:
PTI
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम तक प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का पता चल जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम तक प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का पता चल जाएगा।
राज्य में पार्टी के शीर्ष पद के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने मोरीगांव में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश (भाजपा) का अध्यक्ष कौन होगा, यह आज शाम सात बजे पता चल जाएगा। यह कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा।’’ हालांकि, उन्होंने और ब्योरा देने से इनकार कर दिया। रंगिया के विधायक भाबेश कलिता प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं, जिन्होंने जून 2021 में कार्यभार संभाला था।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 16 January 2025 at 20:13 IST