BREAKING: उदयपुर घूमने आई थाईलैंड की युवती को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के उदयपुर से सन्न कर देने वाली खबर आ रही है। यहां थाईलैंड से घूमने आई एक महिला को अज्ञात शख्‍स ने गोली मार दी।

Follow :  
×

Share


उदयपुर घूमने आई थाईलैंड की युवती को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | Image: ANI

राजस्थान के उदयपुर से सन्न कर देने वाली खबर आ रही है। यहां थाईलैंड से घूमने आई एक महिला को अज्ञात शख्‍स ने गोली मार दी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक गोली महिला की पीठ में लगी है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। महिला को किसने गोली मारी और क्यों मारी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

थाईलैंड की महिला टूरिस्ट माली कॉलोनी स्थित होटल में रुकी हुई थी। अब पुलिस की एक टीम मामले की जांच करते हुए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला को गोली मारने वाला कौन था और उसने ऐसा क्यों किया? जानकारी के मुताबिक युवती आधी रात में घूमने के लिए अपने होटल से बाहर निकली थी। इसी दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। मामले की जानकारी देते हुए एसपी योगेश गोयल ने बताया कि थाईलैंड की रहने वाली थोंगकोट (24) अपने एक दोस्त के साथ उदयपुर घूमने आई है। वहीं, वह उदयपुर शहर के माली कॉलोनी स्थित एक होटल में भी रुकी हुई थी।

युवती को अस्‍पताल छोड़ फरार हुए लोग

मामले की जांच कर रहे एसपी योगेश गोयल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 1 बजे वह होटल से निकली थी को जहां रात  3 बजे अचानक उसके साथ ये वारदात हो गई। इसके बाद एक अज्ञात युवक युवती को घायल अवस्था में पेसिफिक हॉस्पिटल  में छोड़कर भाग गया। वहां से उसकी गंभीर  हालात को देखते हुए उसे तुरंत महाराणा भूपाल चिकित्सालय में रेफर किया गया।
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 9 November 2024 at 10:01 IST