रामलीला मैदान में फिर ठगों का मेला...'INDI' की रैली पर BJP का तंज, बोली- विपक्ष का मकसद देश में अफवाह और अराजकता फैलाना
'INDIA' गठबंधन की इस रैली पर BJP ने तंज कसा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर बीजेपी ने लिखा- आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से लगने वाला है।
- भारत
- 1 min read
रामलीला मैदान में फिर ठगों का मेला...'INDI' की रैली पर BJP का तंज, बोली- विपक्ष का मकसद देश में अफवाह और अराजकता फैलाना | Image:
X
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 'INDIA' गठबंधन की महारैली होने वाली है। इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम नेता रैली में शामिल होंगे।
'INDIA' गठबंधन की इस रैली पर BJP ने तंज कसा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर बीजेपी ने लिखा- आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से लगने वाला है - “ठगों का मेला” मकसद - अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश विरोधी ताकतों के इशारे पर देश में अफवाह व अराजकता फैलाना।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 November 2026 at 09:22 IST