अपडेटेड 27 July 2024 at 10:10 IST
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में फिर आतंकी हमला, गोलीबारी में सेना के 3 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार सुबह हुई गोलीबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आतंकी हमला | Image:
ANI
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार सुबह हुई गोलीबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा, “उत्तर कश्मीर जिले के त्रेहगाम सेक्टर में कुमकाडी पोस्ट के पास गोलीबारी हुई।” उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सेना के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें: Breaking: नवी मुंबई में ढही तीन मंजिला इमारत, मलबे में फंसे कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 27 July 2024 at 10:09 IST