अपडेटेड 28 January 2025 at 12:36 IST
आतंकवाद से जुड़ा मामला: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और सोपोर इलाकों में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
NIA Raid in Jammu Kashmir | Image:
ANI
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और सोपोर इलाकों में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने आतंकवाद से संबंधित मामले में जावेद अहमद शेख, ए आर शल्ला और निसार अहमद नाम के तीन व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही श्रीनगर में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई। सोपोर कस्बे के एक व्यक्ति के श्रीनगर स्थित घर और कार्यालय परिसर पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी है तथा विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 January 2025 at 12:36 IST