अपडेटेड 11 June 2023 at 22:34 IST

गर्भवती महिलाओं को तेलंगाना की राज्यपाल सौंदरराजन की सलाह- 'सुंदरकांड' का पाठ करें, रामायण पढ़ें

सौंदरराजन ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान योगाभ्यास से गर्भवती मां और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा

Follow :  
×

Share


Dr Tamilisai | Image: self

Telangana News: गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ बच्चे के जन्म के लिए सुन्दरकांड का पाठ करना चाहिए। यह कहना है कि तेलंनागा की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का, उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को रामायण जैसे महाकाव्यों को भी पढ़ना चाहिए। इससे उनके बच्चे स्वस्थ होंगे। सौंदरराजन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक संगठन के 'गर्भ संस्कार' कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यह बयान दिया।

मालूम हो कि तमिलिसाई सौंदरराजन स्त्री रोग विशेषज्ञ और भ्रूण संबंधी चिकित्सक भी हैं। ऐसे में उनके द्वारा दिया गया बयान काफी अहम माना जा रहा है। 'गर्भ संस्कार' कार्यक्रम में चिकित्सक गर्भवती माताओं को "वैज्ञानिक और पारंपरिक" उपायों के बारे में बताया जाएगा। ताकि वे "संस्कारी और देशभक्त" बच्चों को जन्म दे सकें।

ऑनलाइन माध्यम से जारी किए 'गर्भ संस्कार' मॉड्यूल के अनुसार, इन उपायों में भगवद् गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना, संस्कृत मंत्रों का जाप करना और योगाभ्यास शामिल होंगे। यह प्रक्रिया गर्भाधान के पहले से लेकर प्रसव के चरण तक शुरू होगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक कि बच्चा दो साल का नहीं हो जाता।

संवर्धिनी न्यास क्या है

इसके अनुसार, कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के परिवार के सदस्यों का भी मार्गदर्शन किया जाएगा। जिससे बच्चे को एक संस्कार भरा माहौल मिले। संवर्धिनी न्यास, राष्ट्र सेविका समिति की एक इकाई है, जिसने यह कार्यक्रम आयोजित किया है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का समानांतर संगठन है।

इस कार्यक्रम में संबोधन देते हुए तमिलिसाई सौंदरराजन ने संवर्धिनी न्यास के प्रयासों की सराहना की और कहा कि गर्भावस्था के प्रति इस "वैज्ञानिक और समग्र दृष्टिकोण" के कार्यान्वयन से "निश्चित रूप से" सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

 

उन्होंने कहा, “गांवों में, हमने गर्भवती महिलाओं को रामायण, महाभारत और अन्य महाकाव्यों के साथ-साथ अच्छी कहानियां पढ़ते देखा है। खासकर तमिलनाडु में ऐसी मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को कम्ब रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।” राज्यपाल ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान "सुंदरकांड" का पाठ करना " जन्म लेने वाले बच्चों के लिए बहुत अच्छा" रहेगा।

(इनपुट- भाषा)

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu: कांग्रेस और DMK 2G, 3G और 4G पार्टियां, तमिलनाडु में विपक्षियों पर बरसे अमित शाह

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 11 June 2023 at 22:27 IST