बदला गया तमिलनाडु के नए CM के शपथ ग्रहण समारोह का टाइम, दोपहर 3.15 के बदले अब इतने बजे विजय थलपति लेंगे शपथ; ये है वजह

थलपति विजय कल (रविवार) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। TVK की तरफ से शपथ के लिए दोपहर 3 से 3.15 बजे का समय मांगा गया था और राज्यपाल ने इस पर मुहर भी लगा दिया था। मगर अब शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव कर दिया गया है।

Follow :  
×

Share


बदला गया तमिलनाडु के नए CM के शपथ ग्रहण समारोह का टाइम | Image: X

तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने और सरकार गठन का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। विजय के ताजपोशी का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। इस बीच शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। विजय के शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव किया गया है। चेन्नई के नेहरु इनडोर स्टेडियम में शपथग्रहण समारोह होगा, मगर IPL की वजह से इसके समय में बदलाव किया गया है।

थलपति विजय कल (रविवार) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय के साथ 9 MLA भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। चर्चा है कि 6 TVK के और 3 कांग्रेस के विधायक मंत्री बने सकते हैं। TVK की तरफ से शपथ के लिए दोपहर 3 से 3.15 बजे का समय मांगा गया था और राज्यपाल ने इस पर मुहर भी लगा दिया था। मगर अब शपथ ग्रहण समारोह के समय में बदलाव की खबर आई है।

10 मई को सुबह 10 बजे होगा शपथ ग्रहण

तमिलनाडु के नए CM विजय के शपथ ग्रहण समारोह का समय बदलकर कल, 10 मई को सुबह 10 बजे कर दिया गया है। इससे पहले TVK की तरफ से जानकारी दी गई थी कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए TVK चीफ स. जोसेफ विजय कल दोपहर 3.15 बजे शपथ लेंगे। लेकिन IPL मैच को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से समय बदलने को कहा गया जिसके बाद सुबह 10 बजे का वक्त मुकर्रर किया गया है।

IPL मैच की वजह से लिया गया फैसला

पुलिस प्रशासन ने IPL मैच के समय भारी भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव की मांग की थी। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला। दो साल पुरानी विजय की पार्टी TVK ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए DMK और AIADMK जैसी द्रविड़ राजनीति की बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया। 108 सीटें जीतकर TVK बसे बड़ी पार्टी बनी। हालांकि, विजय की राह अभी आसान नहीं थी। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन के पास 118 विधायकों का समर्थन होना अनिवार्य है। ऐसे में विजय को कुछ पार्टियों का समर्थन चाहिए था।

TVK के संभावित मंत्रियों की सूची जो कल शपथ लेंगे

1. विजय - मुख्यमंत्री, लोक प्रशासन, पुलिस और गृह मामले

2. लोक निर्माण विभाग - सेंगोत्तैयन

3. नगर प्रशासन विभाग - एन. आनंद

4. विद्युत विभाग - सी.टी.आर. निर्मलकुमार

5. खेल और निषेध विभाग - आधव अर्जुन

6. आदि द्रविड़ कल्याण विभाग - राजमोहन

7. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग - मुस्तफा

8. विलेख पंजीकरण और वाणिज्यिक कर विभाग - अरुणराज

9. स्कूली शिक्षा विभाग - वेंकट रमणन

विजय को इन दलों का समर्थन

CPI और CPI(M) जिनके पास दो-दो सीटें हैं, और कांग्रेस, जिसके पास पांच सीटें हैं, ने पहले ही विजय के नेतृत्व वाली TVK को अपना समर्थन दे दिया था, ताकि पारंपरिक द्रविड़ DMK-AIADMK की दो-दलीय व्यवस्था से हटकर एक बदलाव की ओर बढ़ा जा सके। इसके बावजूद विजय जादूई आंकड़ों को छुने में सफल नहीं हो रहे थे। फिर VCK ने TVK ने विजय को समर्थन देने का ऐलान किया। इसके बाद विजय के रास्ते की सारें रुकावटें साफ हो गई। अब रविवार को वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें: दो साल पहले बनाई पार्टी, अब मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे Vijay Thalapathy

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 May 2026 at 21:57 IST