तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ममता बनर्जी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ममता बनर्जी रविवार को 70 वर्ष की हो गईं।
- भारत
- 1 min read
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ममता बनर्जी रविवार को 70 वर्ष की हो गईं।
स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सकारात्मक बदलाव लाता रहे, ऐसी कामना करता हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आपके लिए खुशियों, सामर्थ्य और सफलता से भरे लंबे जीवन की कामना करता हूं।’’
पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार बनर्जी का जन्म पांच जनवरी, 1955 को कोलकाता में प्रोमिलेश्वर बनर्जी और गायत्री बनर्जी के घर हुआ था। अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रह चुकीं बनर्जी ने मई 2011 में पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 5 January 2025 at 22:38 IST