तबीयत खराब का नाटक, फिर जेल कर्माचारियों पर हमला... तमिलनाडु में थेनी सब-जेल से 17 कैदी कैसे हुए फरार? 1 पकड़ा गया; बाकी की तलाश में जुटी टीमें

तमिलनाडु में एक बड़ा जेल ब्रेक कांड होने से हड़ंकप मच गया है। थेनी जिले की सब-जेल से 17 कैदी फरार हो चुके हैं। पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। फरार 17 कैदियों में से एक को पकड़ लिया गया है।ो

 
Follow :
तमिलनाडु में बड़ा जेल ब्रेक | Image: ANI

Tamil Nadu: तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से दर्जन भर से ज्यादा कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। यहां एक ही सेल में बंद 17 कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया और जेल से फरार हो गए। इस घटना के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है। 17 फरार कैदियों में से एक को दोबारा पकड़ लिया गया है। बाकी बचे 16 फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने 17 विशेष टीमें गठित की हैं।

October 26, 2026

16 चेकपोस्ट बनाकर कैदियों की हो रही तलाश

वहीं डिंडीगुल एसपी एस. जय कुमार ने बताया कि सब-जेल से 17 कैदी फरार हुए। इनमें से एक को पकड़ लिया गया है। कैदियों की तलाश में डिंडीगुल जिले में 16 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन रास्तों से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सभी फरार कैदी किस दिशा में भागे हैं, इसे लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पड़ोसी जिलों की पुलिस भी सतर्क

दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि सुरक्षा टीमों द्वारा फरार कैदियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी सतर्क कर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

तबीयत खराब होने का बनाया बहाना फिर…

पुलिस के अनुसार, इस फरार होने की घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। सोमवार की रात सभी 17 आरोपी एक ही सेल में बंद थे। उप-जेल में बंद कैदियों में से एक ने तबीयत खराब होने का नाटक किया। यह बताया गया कि एक कैदी को दौरे पड़ रहे हैं। उसकी हालत देखने के लिए जेल कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही सेल का दरवाजा खोला, सभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए।

कैदियों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल

बताया जा रहा है कि कैदियों द्वारा की गई मारपीट में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके सिर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें लगने की खबर है। फिलहाल सभी कैदियों की धर पकड़ में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी फायरिंग: 5 मौतों के बाद एक्शन में असम पुलिस, 1 घंटे में हथियार के साथ आरोपी हिरासत में
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 October 2026 at 07:11 IST