‘मुझे टैग करें, मैं इसे ठीक करूंगी’, मैथिली ठाकुर का कचरा साफ करने वाले वीडियो ने जीता बिहार के लोगों का दिल; Video
Maithili Thakur Video: बिहार में इन दिनों मैथिली ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोक गायिका से राजनीति में आईं बीजेपी विधायक ने एक इंस्टाग्राम शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर लोगों का दिल जीत लिया।
BJP MLA Maithili Thakur’s Garbage Cleanup Video: बिहार में इन दिनों मैथिली ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोक गायिका से राजनीति में आईं बीजेपी विधायक ने एक इंस्टाग्राम शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर लोगों का दिल जीत लिया।
दरअसल, अलीनगर क्षेत्र के एक युवक ने अपने मोहल्ले में जमा कचरे का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर विधायक मैथिली ठाकुर को टैग किया था। वीडियो में सड़क किनारे और घरों के आसपास फैली गंदगी दिखाई गई थी। आमतौर पर ऐसी शिकायतें सोशल मीडिया पर वायरल होकर रह जाती हैं, लेकिन इस बार मामला अलग रहा।
मैथिली ठाकुर ने जारी किया वीडियो
वीडियो सामने आते ही विधायक ने तुरंत सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा और कुछ ही घंटों में पूरे इलाके की सफाई करवा दी गई। इसके बाद मैथिली ठाकुर ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवक का धन्यवाद किया और लोगों से कहा कि वे अपने इलाके की समस्याओं की जानकारी सीधे उन्हें दें।
उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि एक विधायक के तौर पर पूरे क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होता और कई बार कुछ समस्याएं नजर से छूट जाती हैं। ऐसे में जागरूक युवा उनके लिए ताकत की तरह हैं, जो क्षेत्र के विकास में सहयोग कर सकते हैं।
मैथिली ठाकुर ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यदि किसी इलाके में सड़क, कचरा, पानी या अन्य नागरिक समस्या हो तो लोग बिना झिझक उन्हें टैग करें या जानकारी साझा करें।
‘डिजिटल गवर्नेंस का अच्छा उदाहरण’: नेटिजन्स
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पहल की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि चुनाव जीतने के बाद नेता अक्सर जनता से दूर हो जाते हैं, लेकिन मैथिली ठाकुर का यह कदम अलग संदेश देता है। कुछ लोगों ने इसे “डिजिटल गवर्नेंस का अच्छा उदाहरण” बताया, जहां सोशल मीडिया शिकायत सीधे जमीनी कार्रवाई में बदल गई।
बता दें कि मैथिली ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव में अलीनगर सीट से जीत दर्ज कर राजनीति में एंट्री की थी। अपनी लोक गायकी और सांस्कृतिक पहचान की वजह से उनकी युवाओं के बीच अच्छी लोकप्रियता मानी जाती है। चुनाव में उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को हराया था।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 15 May 2026 at 11:14 IST