Swiggy One Launched: क्या है स्विगी वन? जानिए इसके फायदे, मेंबरशिप प्राइस और सब कुछ
भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्मों में से एक स्विगी ने एक नया 'स्विगी वन मेंबरशिप प्रोग्राम' लॉन्च किया है।
भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्मों में से एक स्विगी ने एक नया 'स्विगी वन मेंबरशिप प्रोग्राम' लॉन्च किया है। इस मेम्बरशिप को लेने वालों को बढ़िया छूट, मुफ्त डिलीवरी और बहुत कुछ लाभ मिलेंगे। वहीं स्विगी ने ये भी कहा है कि छूट और ऑफर स्विगी द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाओं तक भी एक्सटेंडेड होंगे, जिसमें मीट स्टोर और स्विगी जिनी (local courier service) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि स्विगी के प्रतिद्वंद्वी जोमैटो ने भी हाल ही में 'जोमैटो प्रो प्लस' मेम्बरशिप शुरू की, जिसमें मुफ्त डिलीवरी, फ्री डिलीवरी और काफी ऑफर की पेशकश की थी। हालांकि, Zomato Pro की मेम्बरशिप केवल इनवाइट के आधार पर उपलब्ध थी। जबकि स्विगी वन पूरे प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है। स्विगी वन मेम्बरशिप के बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें।
स्विगी वन क्या है?
स्विगी वन ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की मेंबरशिप है। एक बार मेम्बरशिप लेने के बाद, यूजर्स को ऑर्डर करने पर कुछ प्रॉफिट मिलेंगे। स्विगी वन मेम्बरशिप के तहत प्रॉफिट में 149 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी और 30% तक एक्स्ट्रा छूट शामिल हैं। वहीं फिलहाल, यह सेवा लखनऊ, पुणे, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा में लाइव है।
स्विगी वन मेम्बरशिप प्राइस
स्विगी द्वारा स्विगी वन एक नई लॉन्च की गई सेवा है, इसलिए यूजर्स अर्ली-बर्ड मेम्बरशिप में भी छूट पा सकते हैं। पहला तीन महीने के लिए मेम्बरशिप प्राइस 299 रु. ऑफर के अंदर तय की गई हैं (असली कीमत 499 रुपये है)। दूसरा 12 महीने यानि एक साल के लिए है और इसकी कीमत 899 रु. तय की गई हैं (असली कीमत 1499 रुपये)।
स्विगी वन कैसे खरीदें?
- स्मार्टफोन में स्विगी एप्लिकेशन खोलें।
- एप्लिकेशन के "अकाउंट" पर जाएं।
- "वन मेम्बरशिप" पर टैप करें।
- अप्लाई वन मेम्बरशिप के अंदर दी गई जानकारी को पढ़ें।
- फिर, स्क्रीन के नीचे 'बाय स्विगी वन' प्रॉम्प्ट पर टैप करें।
- मेम्बरशिप के टाइम पीरियड को सलेक्ट करें।
- अब "बाय स्विगी वन" पर टैप करें।
- एप्लिकेशन यूजर को Amazon Pay, Paytm, PhonePe, Freecharge और MobiKwik सहित पेमेंट के तरीके का चयन करने के लिए ऑप्शन देगा, फिर अमाउंट का पेमेंट करें।
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 22 November 2021 at 23:36 IST