अपडेटेड 26 April 2023 at 14:02 IST

समाज में शांति और स्वतंत्रता का संदेश देती है स्वाती घोष की पेंटिंग, मिल चुके हैं कई पुरस्‍कार

स्वाति घोष ने अपनी कला से भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई हैं।

Follow :  
×

Share


Swati Ghosh painting | Image: self

कला कई रूपों में प्रकट होती है और चित्रकला इन्हीं महत्वपूर्ण कलाओं में से एक है, चित्रकला एक ऐसी कला विधा है जो रंग, रेखा और छाप के साथ विभिन्न प्रकार की भावनाओं को अभिव्यक्त कर सकती है, चित्रकला आदिकाल से मानव सभ्यता की अंग रही है। आज के आधुनिक युग में चित्रकला के कलाकार कई तकनीकों से अपने चित्रों को शानदार बनाते हैं, उनमें से एक हैं स्वाति घोष, जिन्होंने भारत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चित्रकला के क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित किया है।

स्वाति घोष कोलकाता शहर से ताल्लुक रखती हैं जबकी उनका बचपन यूपी के कानपुर शहर में बीता, स्वाति घोष एक बेहतरीन पेंटर हैं जिन्होंने अपनी पेंटिंग के जरिए केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुर्खिया बटोरी हैं। टमारा आर्ट में अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला स्वाति घोष ने अपने जीवन में कई उपलब्धियों को हासिल किया है।

स्वाति घोष ने अपनी कला से भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई हैं। उनकी पेंटिंग देखकर लगता हैं मानो उस चित्र से चरित्र झलकता हो, उन्होंने अपनी कला के माध्यम से लोगो के बीच अपना अलग मुकाम हासिल किया हैं उनके द्वारा बनाए गए कुछ विशेष चित्र समाज में शांति और स्वतंत्रता को दर्शाता हैं जो सफेद कबूतरों की अलौकिक चित्र हैं उन्होंने अपनी कला से समाज में हमेशा सकारात्मकता फैलाने की कोशिश की है। 

स्वाति घोष ने अपने जीवन में कई पुरस्कारों को हासिल किया है, उनकी ज्यादातर पेटिंग लोगों को कई मायनों में सोचने पर मजबूर करती हैं उन्होंने अपने चित्र के माध्यम से समाज को एक तरह से संदेश दिया है। जिससे वो इस कला में रुचि रखने वालो को हमेशा प्रेरित किया हैं और हमेशा खुद को अपनी पेटिंग के माध्यम से साबित किया हैं कि सच्ची लगन और मेहनत से जीवन में बहुत कुछ हासिल किया जा सकता हैं।

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 26 April 2023 at 13:57 IST