BREAKING: बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ाने भरते ही हुई तकनीकी खराबी
बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। CM सुवेंदु और हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
- भारत
- 2 min read
बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मंगलवार को वो केशपुर जाने वाले थे, मगर उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी और खराब मौसम की वजह इसकी लैंडिग करानी पड़ी। पायलट की सूक्षबूझ की वजह सीएम और हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को कोलकाता से पश्चिम मेदिनीपुर के केशपुर जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उनके हेलिकॉप्टर को लैंड करना पड़ा। तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते इसे बीच रास्ते में उतारना पड़ा।
उड़ाने भरते ही हेलिकॉप्टर में हुई तकनीकी खराबी
उड़ान भरने के तुरंत बाद ही पायलट को पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के बीच हुई। हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी भी आ गई थी।
पायलट की सुझबूझ से टला हादसा
लैंडिंग के बाद सीएम सुवेंदु अधिकारी और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए गए हैं। अभी तक किसी के घायल होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है। बंगाल के कई जिलों में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। आज भी मौसम का मिजाज कुछ ही था, सुबह से ही कई इलाकों में रूक-रूक बारिश हो रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 August 2026 at 13:32 IST