सीने में 2, पेट में 1 गोली और स्कॉर्पियो में खून ही खून... शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की पोस्‍टपार्टम रिपोर्ट में सन्न कर देने वाले खुलासे

चंद्रनाथ की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें अधिक रक्‍तस्राव के चलते मौत होना बताया गया है।

Follow :  
×

Share


Suvendu Adhikari PA Murder | Image: Republic

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Post Mortem Report: पश्च‍िम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अध‍िकारी के PA चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार की देर रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने प्‍वाइंट ब्‍लैंक रेंज से 8 राउंड फायरिंग की गई जिससे चंद्रनाथ की मौके पर मौत हो गई। अब चंद्रनाथ की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है जिसमें अधिक रक्‍तस्राव के चलते मौत होना बताया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक  चंद्रनाथ रथ के सीने में दो गोलियां लगी हैं और पेट में एक गोली। आपको बता दें कि चंद्रनाथ रथ का पोस्‍टमार्टम मध्‍यमग्राम के बारासात अस्पताल में पोस्‍टमार्टम किया गया। इस दौरान शुभेंदु अध‍िकारी अस्‍पताल में मौजूद रहे। अब चंद्रनाथ के अंतिम संस्कार के बारे में फैसला किया जाएगा। वहीं भाजपा ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन भी दिया है। घटना में घायल लोगों के इलाज की व्यवस्था भी की गई है।

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जांच तेज हो गई है। सुवेंदु अधिकारी गुरुवार को बारासात मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले में पुलिस कार्रवाई पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि उनकी डीजीपी से बातचीत हुई है और पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस हत्याकांड की तह तक जरूर पहुंचेगी, इसलिए जांच एजेंसियों को थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- UP: तीन पत्‍नियां, 11 बच्चे और...अब 70 साल के सपा नेता खलील ने 20 साल की यासमीन से किया चौथा निकाह; थाने पहुंची दूसरी बीवी ने बता दिया सच
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 May 2026 at 15:56 IST