Surya Dev: ससुराल से ऑफिस तक में पाना है मान-सम्मान तो सूर्य को रखें मजबूत, अपनाएं ये आसान से उपाय
Sun Strong: कुंडली में सूर्य के कमजोर होने की वजह से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में इसे मजबूत करने के लिए कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं।
Surya ko Majboot Karne ke Upay: हफ्ते का आखिरी दिन रविवार सूर्य देव को समर्पित किया गया है। इनको कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रह का कारक भी माना जाता है। इस दिन इनकी विधिवता पूजा अर्चना की जाती है और जल अर्पित किया जाता है, लेकिन अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो उसका जीवन कष्टों से भर जाता है और उसके मान-सम्मान में कमी आती है। ऐसे में आप कुछ आसान से उपायों को आजामा कर सूर्य ग्रह को मजबूत कर सकते हैं आइए इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर क्या होता है?
- सूर्य को मजबूत करने के लिए क्या करें?
कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर क्या होता है?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता है। उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती है। व्यापार में हानि होने लगती है, परिवार का साथ नहीं मिलता है, नौकरी में प्रतिष्ठा और सफलता नहीं मिलती है, झूठे आरोप लगते हैं, कई सारी बीमारियां होने लगती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो रविवार के दिन कुछ उपायों को करने से आप आसानी से इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सूर्य को मजबूत करने के लिए क्या करें?
कारोबार और करियर में सफलता के लिए जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर हो उसे रविवार के दिन जल में लाल रंग या रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। साथ ही इस समय "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप भी करते रहना चाहिए। ऐसा करने पर सूर्य ग्रह मजबूत होगा साथ ही कारोबार और करियर में सफलता भी प्राप्त होती है।
इस मंत्र का करें जाप
कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए "ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।
गुड़ का करें दान
इसके अलावा सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार के दिन गुड़ का दान किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें... Diwali 2023: दिवाली पर चाहते हैं मां लक्ष्मी की विशेष कृपा? पूजा में शामिल करें ये फूल, मिलेगा पूरा आशीर्वाद
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 November 2023 at 07:42 IST