अपडेटेड 21 February 2024 at 10:38 IST
सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील फली एस नरीमन का निधन,कभी इंदिरा सरकार के विरोध में दिया था इस्तीफा
सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।
Fali S Nariman Passes Away: सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन हो गया। 95 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। फली एस नरीमन ने प्रसिद्ध एनजेएसी फैसले सहित कई ऐतिहासिक मामलों पर बहस की थी। नरीमन ने कभी इंदिरा सरकार के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील फली एस नरीमन का निधन हो गया। बुधवार को नरीमन के स्टाफ ने उनकी निधन के खबर की पुष्टि की। वरीष्ठ वकील नरीमन ने 95 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। एक प्रतिष्ठित संवैधानिक वकील फली एस नरीमन ने प्रसिद्ध एनजेएसी फैसले सहित कई ऐतिहासिक मामलों पर बहस की है। वह इंदिरा सरकार के समय में देश के एडिशन सॉलिलिटर जनरल रहे थे।
पद्म विभूषण से सम्मानित थे एस नरीमन
नरीमन को उनके उत्कृष्ठ काम के लिए जनवरी 1991 में पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने जून 1975 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी सरकार फैसले के खिलाफ एडिशन सॉलिलिटर जनरल पद से इस्तीफा दे दिया था।
फली एस नरीमन ने 1950 में बॉम्बे हाईकोर्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1961 में वो सीनियर एडवोकेट चुने गए थे। 70 साल का उनका लंबा करियर था। उन्होंने 1972 में सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की। इसके बाद उन्हें भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 08:32 IST