Super Beaver Moon: अमृतसर, अयोध्या से गोवा तक... देव दिवाली पर आसमान में कहां कैसा दिखा सबसे चमकीले चांद का नजारा, VIDEO

कार्तिक पूर्णिमा पर सुपरमून का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है और 30% ज्यादा चमकीला दिखाई देता है।

Follow :  
×

Share


सुपरमून | Image: X

Supermoon View:  5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। आज सुपरमून का दीदार हो गया, जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब है और अपनी पूरी कला में नजर आ रहा। इस वक्त चंद्रमा साल के सबसे दूर वाले चंद्रमा की तुलना में 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिख रहा है। 

चंडीगढ़ में सुपरमून का दीदार 

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चंडीगढ़ में पूर्णिमा का नजारा देखने को मिला इसका वीडियो भी सामने आया है।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आतिशबाजी

गुरु नानक जयंती के अवसर पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आतिशबाजी से आसमान सज गया और चांद भी नजर आया।

अयोध्या में सरयू घाट पर खास आरती

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या के सरयू घाट पर 'आरती' की जा रही है। इस दौरान अद्भुत चांद भी देखने को मिला।

'कार्तिक पूर्णिमा' पर राजस्थान के जयपुर में चंद्रमा का दीदार

गोवा में भी दिखा चांद का अद्भुत नजारा  

क्या है सुपरमून?

चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अंडे जैसी कक्षा में घूमता है। जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी सबसे पास होती है, तब इसे ‘सुपरमून’ कहा जाता है। इस समय चंद्रमा धरती के करीब ज्यादा चमकीला और आकर्षक नजर आता है।

सुपरमून एक खगोलीय घटना है जो लोगों को आकर्षित करती है। यह हमें चंद्रमा की कक्षा और पृथ्वी के साथ इसके संबंधों के बारे में जानने का अवसर देती है। कार्तिक पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है।

यह भी पढ़ें: Jaggery: BP कंट्रोल से इम्यूनिटी बूस्टर तक...रोजाना गुड़ खाने के फायदे

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 November 2025 at 20:08 IST