'विधानसभा चुनावों में कभी डेरा डालकर राहुल गांधी ने प्रचार नहीं किया, ये कामचोर हैं और वोट चोरी का आरोप लगा रहे', BJP का कांग्रेस पर जोरदार हमला

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी सांसदों के ECI तक विरोध मार्च पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कांग्रेस के प्रथम परिवार जिसने पिछली 4 पीढ़ियों से लोकतंत्र का गला पकड़कर राजतंत्र का शासन चला रखा था वो वोट चोरी का आरोप लगा रही हैं।"

 
Follow :
Sudhanshu Trivedi & Rahul Gandhi | Image: ANI

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों के मार्च पर BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। उन्होंने गांधी परिवार पर वोट बैंक की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है। इधर विपक्षी सांसदों का विरोध मार्च जारी है। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका है। राहुल, प्रियंका समेत कई नेता आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे है।

आकाशवाणी भवन में घुसे NSUI और इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में बिठाकर परिसर से बाहर लाया जा रहा है। INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "देश के नेता प्रतिपक्ष को चुनाव आयोग तक जाने नहीं दिया जा रहा है, उन्हें रोक दिया गया है। हम सभी आकाशवाणी परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। "

October 6, 2026

लोकतंत्र का गला पकड़कर राजतंत्र का शासन चलाया- सुधांशु त्रिवेदी 

वहीं, भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी सांसदों के ECI तक विरोध मार्च पर  कहा, "हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रथम परिवार जिसने पिछली 4 पीढ़ियों से लोकतंत्र का गला पकड़कर राजतंत्र का शासन चला रखा था। आज उन्होंने आकाशवाणी में घुसपैठ करने का प्रयास किया। मैं देश से अनुरोध करूंगा कि आकाशवाणी में बैठे कुंठा अधिपति राहुल गांधी के स्वयं के और उनके नेताओं के वाणी पर गौर फरमाएं। 

October 6, 2026

कांग्रेस ने देश के हर संस्थान पर आरोप लगाया है-BJP

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा, ‘आज तक कांग्रेस ने कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाया है। देश की हर चीज पर आरोप लगाया है। भारत के कितने संस्थानों ने अब तक आरोपित किया है और विदेश में भी जाके बोला है। कांग्रेस किन लोगों को फायदा पहुंचना चाहती है। ये डेड और डुप्लीकेट वोटरों को कैसे जोड़ रहें हैं। कांग्रेस बगैर किसी जांच के डेड डुप्लीकेट शिफ्टेड कर किन वोटरों को लाभ पहुंचाना चाहती है।’

कामचोर,वोट चोरी का आरोप लगा रहा हैं- सुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी जी आपने कितने विधानसभा में जाके अपने कैंडिडेट्स के लिए डेरा डाल कर चुनाव प्रचार किया। वास्तविकता ये है की ये कामचोर हैं और वोट चोरी का आरोप लगा रहें हैं। आज कई राज्यों में बाइलेक्शन हो रहें हैं।  कांग्रेस से सवाल है कि क्या वोटर लिस्ट ठीक करा लिए की नहीं?’
 

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पुलिस हिरासत में अखिलेश यादव
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 6 October 2026 at 14:24 IST