NEET पेपर लीक को लेकर छात्र संगठनों का फूटा गुस्सा, NSUI के बाद ABVP ने NTA ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन, पुलिस-प्रदर्शनकारी आमने-सामने

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। एक तरफ केरल में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का प्रदर्शन हो रहा है तो, दूसरे ओर दिल्ली में NTA कार्यालय के बाहर ABVP कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


देशभर में स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन जारी | Image: ANI

NEET UG 2026 Paper Leak Case: पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर देशभर में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट देखने को मिल रहा है। केरलम से लेकर राजधानी दिल्ली से कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जहां पुलिस और स्टूडेंट्स आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। NTA ने साफ किया है कि छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी। परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। कई छात्र संगठनों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

केरलम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का प्रदर्शन

केरलम में स्टूडेंट्स की तरफ से कड़ी विरोध देखने को मिल रहा है। NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने कन्नूर में विरोध प्रदर्शन किया। 

दिल्ली में ABVP कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने 

दिल्ली से भी भारी प्रदर्शन के वीडियो सामने आ रहे हैं। NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर NTA कार्यालय के बाहर ABVP के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं।

22.79 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा 

पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। NTA डीजी अभिषेक सिंह ने कहा- इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। 

यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result OUT: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें मार्कशीट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 15:43 IST