अपडेटेड 26 March 2025 at 14:23 IST

राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक हिस्सों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है और इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

Follow :  
×

Share


राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना | Image: Shutterstock / Representative

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक हिस्सों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है और इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश होने की काफी कम संभावना है।

इसने कहा कि आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा 27-28 मार्च के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

वहीं, बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 26 March 2025 at 14:23 IST