अपडेटेड 8 December 2024 at 11:12 IST

हाथ-पांव और चेहरा नोंचे, कपड़े...महिला पर टूटा आवारा कुत्तों का झुंड, रूह कंपा देने वाला VIDEO

ठाणे के टिटवाला से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है। शायद आप ये वीडियो देख नहीं सकते इसलिए शुरुआती विजुअल के बाद वीडियो को ब्लर कर दिया गया है।

Follow :  
×

Share


Stray Dogs Attack: ठाणे के टिटवाला से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है। शायद आप ये वीडियो देख नहीं सकते इसलिए शुरुआती विजुअल के बाद वीडियो को ब्लर कर दिया गया है। आपको इस खबर के बारे में इसलिए जानना जरूरी है क्योंकि आवारा कुत्तें किस हद तक शिकार कर सकते हैं, आपको ये पता होना चाहिए। दरअसल,  ठाणे के टिटवाला में आवारा कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया, कुत्तों ने महिला को 50 मीटर तक घसीटा और लगातार उसे काटते रहे, काटते रहे इतनी बुरी तरह की 4 कुत्तों ने बुजुर्ग महिला का मुंह, हाथ पैर सब काट काट कर नोच दिया और बुरा हाल कर दिया।

कुत्तों द्वारा बुजुर्ग महिला को काटते देख कई लोग उसे बचाने लिए दौड़े जिसके बाद कुत्तों को भगाया गया, लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, फिलहाल बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, चार आवारा कुत्तों ने जित तरह महिला पर हमला किया इसका पूरा CCTV भी देखा जा सकता है। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ने से इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोवेली सरकारी अस्पताल की डॉक्टर दीपलक्ष्मी कांबले ने महिला के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, रात तीन बजे के आसपास घायल महिला को गोवेली अस्पताल में लाया गया। महिला गंभीर रूप से घायल है। उसके सिर पर, पैर, हाथ में गहरा चोट होने के कारण वह इस स्थिति में नहीं है कि वो कुछ भी बात कर सके। महिला का प्राथमिक इलाज किया गया उसके तुरंत बाद महिला को उल्हासनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कलवा हॉस्पिटल भेजा जहां से अब उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में भेज दिया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की टेंशन बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों  ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें। 

यह भी पढ़ें : हाथ-पांव, चेहरा नोंचे, कपड़े...महिला पर टूटा आवारा कुत्तों का झुंड-VIDEO

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 December 2024 at 09:09 IST