आधी रात दिल्ली में हलचल तेज, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजदूत साद अहमद वराइच को किया तलब

भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजदूत साद अहमद वराइच को आधी रात तलब किया है।

 
Follow :
The Ministry of External Affairs summoned Pakistani Ambassador Saad Ahmed Waraich | Image: X - @PakinIndia

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में दिल्ली से लेकर कश्मीर तक एक्शन तेज हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजदूत साद अहमद वराइच को आधी रात तलब किया है।

पहलगाम आतंकी हमले प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में पाकिस्तान  को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं।

  1. इस आतंकवादी हमले की गंभीरता को समझते हुए, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने निम्नलिखित उपायों पर निर्णय लिया- 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।
  2. एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध तरीके के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
  3. पाकिस्तानी नागरिकों को SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी SVES वीजा को रद्द माना जाएगा। SVES वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।
  4. नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है।
  5. भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे।

CCS ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "आज शाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई। CCS को पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। कई अन्य लोग घायल हुए थे। CCS ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की..."

इसे भी पढ़ें: 'भारत संधि रोक नहीं सकता, भाई पहले असली दुश्मन से निपटो...', मोदी सरकार के फैसले से तिलमिलाया पाकिस्तान, आई पहली प्रतिक्रिया

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 April 2025 at 23:52 IST