प्राइवेट पार्ट पर चोट, होंठ-चेस्‍ट पर निशान... दिशा सलियान का पोस्‍टमार्टम करने वाले स्‍टाफ ने खोला राज, स्‍टिंग ऑपरेशन में SSR की मौत पर भी खुलासा

रिपब्‍लिक टीवी के स्‍टिंग ऑपरेशन में दोनों शवों के पोस्‍टमार्टम करने वाली टीम का हिस्सा रहे रूपकुमार शाह ने बताया कि दिशा सालियान के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे।

 
Follow :
प्राइवेट पार्ट पर चोट, होंठ-चेस्‍ट पर निशान... दिशा सलियान का पोस्‍टमार्टम करने वाले स्‍टाफ ने खोला राज, स्‍टिंग ऑपरेशन में SSR की मौत पर भी खुलासा | Image: Instagram

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान मौत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपब्‍लिक टीवी के स्‍टिंग ऑपरेशन में दोनों शवों के पोस्‍टमार्टम करने वाली टीम का हिस्सा रहे रूपकुमार शाह ने बताया कि दिशा सालियान के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। इतना ही नहीं, उन्‍होंने ये भी बताया कि सुशांत सिंह के गले पर रस्सी से कई बार दबाए जाने के निशान थे।

स्‍टिंग में रूपकुमार शाह को कहते सुना जा सकता है कि दिशा सालियान केस में सचिन वाजे के कहने पर वीडियोग्राफी नहीं की गई। उन्‍होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 11 बजे से 12 बजे के बीच आया। कोविड टेस्‍ट पहले ही किया जा चुका था। शाह ने सचिन वाजे पर 15 दिनों तक प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया।

चेस्‍ट, कान और होंठ पर काटे जाने के निशान

रूपकुमार शाह ने बताया कि दिशा सालियान का पोस्‍टमार्टम करने वाले मेरे सहयोगियों ने मुझसे कहा कि दिशा के दांत टूटे हुए थे। उसके होंठ, कान, चेस्‍ट पर काटे जाने के निशान थे। उन्‍होंने बताया कि ये ऐसा है जैसे 5 से 6 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया हो।

तीन दिनों तक रखा गया दिशा का शव

रूपकुमार शाह के साथ स्‍टिंग में मौजूद एक और शख्‍स को कहते सुना जा सकता है। वो बता रहा है कि दिशा की बॉडी को जल्‍द से जल्‍द निकाल देने के स्‍पेशल ऑर्डर के बाद भी उसे तीन दिनों तक रखा गया। इस बारे में रूपकुमार शाह ने बताया कि 1 घंटे तक स्‍पर्म का टेस्‍ट किया जा सकता है, तीन दिन में तो सारे सबूत खत्म हो जाएंगे।

पूरा स्टिंग ऑपरेशन यहां देखें

दिशा सालियान केस के बारे में जानिए

दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं और उन्होंने कुछ समय तक दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी काम किया था। दिशा की मौत 8 जून 2020 की रात मुंबई के मलाड इलाके में एक हाईराइज बिल्डिंग से गिरने के बाद हुई थी। उस समय पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) के तौर पर दर्ज किया था और बाद की जांच में मुंबई पुलिस ने किसी तरह की साजिश या फाउल प्ले का सबूत नहीं मिलने की बात कही थी।

दिशा की मौत के करीब एक हफ्ते बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी, जिसके चलते दोनों मामलों को लेकर कई तरह के दावे और कयास सामने आए। हालांकि, जांच एजेंसियों की ओर से दोनों मौतों के बीच किसी आपराधिक कनेक्शन की पुष्टि नहीं की गई थी। अब दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर कोर्ट ने मामले की परिस्थितियों की नए सिरे से जांच के लिए वरिष्ठ CBI अधिकारी नियुक्त करने और FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है।

सुशांत सिंह की मौत को हुए 6 साल

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में हुआ था। एक्टर मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या माना गया। 

इसे भी पढ़ें- PM मोदी की रैली से पहले मुंबई में नीता अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और PMO का फेक ID कार्ड बरामद, कौन रच रहा साजिश?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 September 2026 at 19:37 IST