अपडेटेड 29 December 2022 at 23:18 IST
SSR Death Case: रूपकुमार शाह के 'खुलासे' पर बोलीं Sushant Singh Rajput की बहन- 'पूरा देश जानना चाहता है 14 जून को क्या हुआ था?'
SSR Death Case: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर अपने भाई के मौत मामले का खुलासा करने की मांग की है।
SSR Death Case: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर अपने भाई के मौत मामले का खुलासा करने की मांग की है। श्वेता ने कूपर अस्पताल के मोर्चरी अटेंडेंट रूप कुमार शाह के चौंकाने वाले खुलासे पर यह प्रतिक्रिया दी है।
श्वेता ने ट्वीट कर कहा, "पूरा देश जानना चाहता है कि 14 जून, 2020 को क्या हुआ था। हम सभी हाथ जोड़कर CBI FastTrack SSR Case से अनुरोध करते हैं। और मैं सबसे अनुरोध करती हूं कि प्रार्थना करते रहें, भगवान हमारे साथ हैं, वह हमें सच्चाई का पता लगाने में मदद करेंगे।"
इससे पहले श्वेता सिंह ने एक ट्वीट में लिखा था कि “अगर इस सबूत में रत्ती भर भी सच्चाई है, तो हम सीबीआई से आग्रह करते हैं कि वह वास्तव में इसे गंभीरता से देखे। हमारा हमेशा से मानना रहा है कि आप लोग निष्पक्ष जांच करेंगे और हमें सच बताएंगे। अभी तक इस केस में कोई नतीजा न आने से हमारा दिल रोता है।”
अपने दूसरे ट्वीट में श्वेता ने लिखा कि “रूपकुमार शाह की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरुरी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि रूपकुमार शाह की सुरक्षा सुनिश्चित हो।”
सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने ट्विटर पर लिखा था कि “जब भी सुशांत सिंह राजपूत का मामला ठंडा पड़ता है, ईश्वर हस्तक्षेप के माध्यम से कुछ बड़ा डवलपमेंट होता है। भाई को ईश्वरीय इच्छा के जरिए न्याय तय है। हमारे परिवार को यह जानने के अलावा कुछ नहीं चाहिए कि सुशांत के साथ क्या हुआ?”
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बड़ा खुलासा
जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh) का पोस्टमॉर्टम करने वाले मुंबई के कूपर अस्पताल में एक कर्मचारी ने दावा किया कि मामला “आत्महत्या जैसा नहीं लगता।" उन्होंने यह भी दावा किया कि “सुशांत के शरीर पर चोट के निशान और फ्रैक्टर थे।” इस मामले में मोर्चरी अटेंडेंट रूप कुमार शाह ने रिपब्लिक पर लाइव बोलते हुए आंखोंदेखी बताई।
रूप कुमार शाह ने बताया, "हमने सुना एक वीआईपी अभिनेता का शरीर अंदर आया है। जब सुशांत की बॉडी का नंबर आया तो कागजी कार्यवाही हो चुकी थी। खाना खाने के बाद उनका नंबर आया। जब उनका बॉडी लिया तब 12 या साढ़े 12 बजे का समय था। देखने के बाद जब पहले हैंगिंग को देखा तो हैंगिंग का मामला दिखा नहीं। मैंने बॉस को बताया तो उन्होंने मुझे इग्नोर किया। बोले तुम अपना काम करो। मैंने काम चालू कर दिया। फोटोग्राफी वाले फोटो हुए तो मैंने बॉस से बोला कि वीडियोग्राफी वाले को बुला लीजिये। अच्छे से वीडियोग्राफी हो जायेगा लेकिन बॉस ने फिर से बोला कि अपना काम करो।"
Published By : Nripendra Singh
पब्लिश्ड 29 December 2022 at 23:16 IST
