Road Accident: कानपुर में तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो खड़ी ट्रक में घुसी, 3 की मौके पर मौत; पुणे में भी ट्रक ने कई महिलाओं को रौंदा, 3 की गई जान

कानपुर में नेशनल हाईवे पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुणे में भी एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में 3 महिला की मौके पर मौत हो गई।

 
Follow :
कानपुर में तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो खड़ी ट्रक में घुसी, 3 की मौके पर मौत | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के कानपुर से भीषण सड़के हादसे की खबर आई है। प्रयागराज हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़के किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में भी दर्दनाक सड़क हुआ है। सासवड-जेजुरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में 3 महिला की मौत हो गई।

कानपुर में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। महाराजपुर में रूमा फ्लाईओवर के आगे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, स्कॉर्पियो सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

खड़ी कार में घुसी स्कॉर्पियो

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार की छत भी उड़ गई। गाड़ी में सवार सभी लोग अंदर फंस गए और दर्द से तड़पते रहे। राहगीरों ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण कोई भी खुद बाहर नहीं निकल पा रहा था और ना ही स्थानीय लोग उन्हें निकाल पा रहे थे।

सिरसा से बिहार जा रहे थे स्कॉर्पियो सवार

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से कार को काटा। घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सबसे पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो हरियाणा नंबर की थी। सभी यात्री हरियाणा के सिरसा से बिहार के गया जा रहे थे।

पुणे में ट्रक ने महिलाओं की भीड़ को रौंदा

वहीं, सोमवार को पुणे में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सासवड-जेजुरी मार्ग पर बेलसर टोल नाका से जेजुरी की ओर करीब 500 मीटर दूर होटल शिपदीप लॉजिंग के सामने हुए हादसे में तीन महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। यहां एक बेकाबू ट्रक ने महिलाओं को रौंद दिया।

जानकारी के अनुसार, नांदेड़ जिले के लोहा से संबंधित रंगनाथ महाराज पोखर बिसीकर दिंडी के एक ट्रक की टक्कर सांगली जिले के कसबे डिगराज की दिंडी से जुड़ी सात महिला वारकरियों से हो गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल महिलाओं को तत्काल उपचार के लिए आईसीयू अस्पताल, जेजुरी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें: BREAKING: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की जिंदा झुलसकर मौत

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 10:48 IST