अपडेटेड 8 April 2024 at 10:20 IST

गोरखपुर से सपा की प्रत्याशी काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर, प्रचार के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद काजल प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। 5 अप्रैल को प्रचार करते हुए एक पब्लिक इवेंट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

Follow :  
×

Share


Kajal Nishad | Image: X@kajalnishad

लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका लगा है। गोरखपुर से समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) की उम्मीदवार काजल निषाद ( Kajal Nishad) को हार्ट अटैक आया है। हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने इलाज के लिए लखनऊ मेदांता रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं।

काजल निषाद गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) की तारीख की घोषणा होने के बाद काजल प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। 5 अप्रैल को चुनाव प्रचार करते हुए एक पब्लिक इवेंट के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी। तेज गर्मी की वजह से वो बेहोश हो गई थीं। इसके बाद उन्हें गौरखपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 अप्रैल की रात को अचानक इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।

इलाज के दौरान पड़ा दिल का दौरा

दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में गोरखपुर से लखनऊ मेदांता रेफर कर दिया गया। मेदांता में उनका इलाज चल रहा है। काजल के पति ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें बल्ड प्रेशर और हार्ट से जुड़ीं कछ दिक्कतें थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी उनकी हालत के बारे में जानकारी दे दी गई है।

2012 में राजनीति में की थी एंट्री

बता दें कि काजल निषाद साल 2012 में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, काजल चुनाव में जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी। इसके बाद साल 2017 के चुनाव में भी काजल फिर मैदान में उतरीं। उन्होंने गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां भी उन्हें हारा का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर से सपा के टिकट पर बीते निकाय चुनाव लड़ा। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने उन्हें हरा दिया।

एक्टिंग में भी आजमाया था हाथ

राजनीति में आने से पहले काजल निषाद टीवी एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकीं हैं। लापतागंज समेत कई डेली सोप में वो अपने एक्टिंग का छाप छोड़ चुकीं हैं। काजल ने 2012 में राजनीति में हाथ आजमाया। इस बार फिर वो सपा की टिकट पर गोरखपुर सदर सीट से मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला BJP सांसद रवि किशन से होना है।

यह भी पढ़ें: चुनावी सभाओं में खूब होता है महिलाओं का अपमान, कब-कब हुई अभद्र बयानबाजी?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 April 2024 at 08:45 IST