अपडेटेड 25 July 2025 at 12:59 IST

Kerala: सौम्या रेप केस का आरोपी कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार, उम्र कैद की सजा काट रहा था कैदी

कन्नूर टाउन पुलिस ने बताया कि 2011 सौम्या रेप और हत्या का आरोपी गोविंदाचामी कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हो गया है। वो उम्र कैद की सजा काट रहा था।

Follow :  
×

Share


सौम्या रेप केस का आरोपी कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार | Image: ANI

केरल के कन्नूर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, 2011 सौम्या रेप और हत्या का आरोपी गोविंदाचामी कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हो गया है। कन्नूर टाउन पुलिस ने इसकी पुष्टी की है। वो उम्र कैद की सजा काट रहा था। पुलिस आरोपो को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है।

 

कन्नूर टाउन पुलिस ने बताया कि गोविंदाचामी कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हो गया। वो 23 वर्षीय सौम्या के बलात्कार और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, जिस पर 1 फरवरी, 2011 को एर्नाकुलम से शोरानूर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करते समय हमला किया गया था। तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

सौम्या रेप केस का आरोपी गोविंदाचामी जेल से फरार 

जेल से भागने की घटना से जुड़े विवरण धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, गोविंदाचामी के भागने के समय जेल परिसर में बिजली चली गई थी, जिसका उसने फायदा उठाया। सुबह जेल की जांच के दौरान ऊंची दीवार पर एक रस्सी लटकती मिली।  

सौम्या के साथ 2011 में क्या हुआ था?

बता दें कि गोविंदाचामी सौम्या के बलात्कार और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। सौम्या पर 1 फरवरी, 2011 को एर्नाकुलम से शोरानूर जानें के क्रम में एक पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करते समय हमला किया गया था। कोच्चि के एक शॉपिंग मॉल में काम करने वाली सौम्या, एर्नाकुलम-शोरानूर पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में यात्रा कर रही थी, जब गोविंदाचामी ने उस पर हमला किया और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

गोविंदाचामी भी ट्रेन से कूद गया और सोम्या को वल्लथोल नगर में ट्रैक के पास एक जंगली इलाके में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। 6 फरवरी को पटरियों पर पड़ी मिली थी। उसे त्रिचूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


 यह भी पढ़ें: अकोला में सैंकड़ों साल पुराना किला ताश के पत्तों की तरह ढहा, Video Viral

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 July 2025 at 09:37 IST