अपडेटेड 25 March 2025 at 15:58 IST

BREAKING: सोनू सूद की पत्नी की कार का एक्सीडेंट, मुंबई पुणे हाईवे पर हुआ हादसा, बाल-बाल बचीं

सोनी सूद की पत्नी सोनाली सूद मुंबई-नागपुर हाईवे पर जा रही थीं कि तभी एक हादसे में वो घायल हो गई हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Follow :  
×

Share


BREAKING: सोनू सूद की पत्नी की कार का एक्सीडेंट, मुंबई पुणे हाईवे पर हुआ हादसा, बाल-बाल बचीं | Image: X

Sonu Sood Wife Sonali Sood Car Accident: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का जोरदार रोड एक्सीडेंट हो गया है। सोनाली अपनी ननद और भांजे के साथ मुंबई-नागपुर हाईवे पर जा रही थीं कि तभी एक रोड एक्सीडेंट में वो सभी लोग घायल हो गए हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 24 मार्च की देर रात को वो अपने भतीजे के साथ आ रही थी तभी ये हादसा हुआ है। फिलहाल उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में अभी को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। एक्टर सोनू सूद के एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सोनू सूद नागपुर रवाना हो गए थे। बताया गया है की गाड़ी में सोनू सूद की पत्नी सोनाली, उनकी बहन का बेटा यानी भांजा और उनकी बहन थीं। एक ट्रक से गाड़ी की टक्कर हुई है। 

 

मीडिया सूत्रों के मुताबिक उनकी कार एक ट्रक से टकराई और हादसा इतना भयानक था कि पूरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। गाड़ी में सवार सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद और उनके भांजे को गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को 48 से 72 घंटों तक की निगरानी में अस्पताल में रखा जाएगा। हादसे की जानकारी मिलते ही सोनू सूद तुरंत अपनी पत्नी के पास पहुंचे और कल रात से ही नागपुर में हैं। सोनू सूद के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, 'हां, सोनाली का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।' वहीं जब मीडिया ने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सोनाली और उनके भतीजे को निगरानी में रखा गया है और अगले 48-72 घंटों तक उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा। सोनाली की बहन के लिए कहा गया कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे केवल मामूली रूप से घायल हुई हैं।

 

हादसे के बाद सोनू सूद ने बताया कैसी है पत्नी और भांजे की हालत

सोनू सूद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पत्नी की कार का एक्सीडेंट हुआ था। यहां शुक्र की बात है कि सोनाली इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। सोनाली और भांजे को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्टर को जैसे ही एक्सीडेंट की खबर मिली वो तुरंत नागपुर पहुंचे और अपनी पत्नी से मुलाकात की। इस हादसे का शिकार सोनू सूद की बहन भी हुईं थीं लेकिन फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं।


ऐसी थी सोनू और सोनाली सूद की लव-स्टोरी

सोनू सूद अपनी कॉलेज के दिनों सोनाली से मिले थे। तब सोनू सूद नागपुर में इंजीनियरिंग के छात्र थे जब उनकी मुलाकात सोनाली से हुई थी। कॉलेज के दिनों में ही दोनों की नजदीकिया बढ़ीं और प्यार में बदल गईं। साल 1996 में दोनों ने शादी भी कर ली। फिलहाल दोनों के दो बेटे हैं। सोनू सूद जहां बॉलीवुड से लेकर सोशल वर्क के कामों में होने की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं वहीं सोनाली मीडिया और लाइटलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और बहुत ही कम वो किसी पार्टी या इवेंट में दिखाई देती हैं।  

यह भी पढ़ेंः Budget: CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवालों के लिए खोला खजाना, किया बड़ा ऐलान

 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 25 March 2025 at 15:39 IST