BREAKING: सोनिया गांधी को लेकर बड़ी खबर, गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में हुईं एडमिट, होनी है सर्जरी

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सोनिया गांधी की एक सर्जरी होनी है जिसके चलते उन्‍हें एडमिट करना पड़ा है।

Follow :  
×

Share


सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती | Image: ANI

Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सोनिया गांधी की एक सर्जरी होनी है जिसके चलते उन्‍हें एडमिट करना पड़ा है। उनके कुछ जरूरी टेस्‍ट भी होने हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद थे।

आपको बात दें कि इससे पहले 24 मार्च 2026 की रात 10:22 बजे सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया गया।  उस वक्त अस्पताल के सीनियर और चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी को शरीर में संक्रमण के कारण एंटीबायोटिक दवाओं के तहत उपचार दिया गया था।
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 11:02 IST