मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपने अनशन को गुरुवार की देर रात खत्म कर दिय। उन्होंने यह फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से बातचीत के बाद लिया।

 
Follow :
Sonam Wangchuk ends hunger strike after meeting JP Nadda and Jitendra Singh | Image: X

NEET Paper Leak Row: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शुक्रवार (23 जुलाई) को अपना 26 दिन लंबा अनशन खत्म किया। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जूस पीकर अपनी भूख हड़ताल खत्म की। इससे ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वांगचुक की अच्छी सेहत की प्रार्थना की थी। इसके अलावा पीएम ने पेपर लीक के खिलाफ संसद में जल्द ही एक कड़ा कानून लाने का संकेत भी दिया।

सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि अनशन तोड़ने का फैसला विभिन्न शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन शर्तों के बारे में वे अलग से एक वीडियो जारी कर विस्तार में बताएंगे।

'लंबी बातचीत के बाद तोड़ा अनशन'

वांगचुक ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'अभी-अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह-लद्दाख की शीर्ष संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने आखिरकार 26 दिनों बाद अपना अनशन तोड़ा है। इससे पहले, अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह कदम कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मैं बहुत जल्द एक अलग वीडियो में इन शर्तों के बारे में विस्तार से बताऊंगा। इस बीच, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप बहुत सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें।'

July 23, 2026

PM ने सेहत का ध्यान रखने की अपील

वहीं पीएम मोदी ने सोनम वांगचुक के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें।’

पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में क्या कहा?

इससे पहले गुरुवार की देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने देश के युवाओं, छात्रों और अभिभावकों से पेपर लीक पर रोक लगाने से जुड़े बड़े कदम उठाने की जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे जुड़ा एक मसौदा शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, 'पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में कई असरदार कदम उठाए गए हैं। दोषी पकड़े गए हैं और जेल में हैं। हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी कि विद्यार्थियों का साल बर्बाद न हो। तत्काल पेपर लेना जरूरी था। सरकार ने पूरी ताकत लगाई ताकि 22 लाख विद्यार्थियों की कम से कम समय में परीक्षा हो जाए। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गए।'

July 23, 2026

आज कैबिनेट में होने जा रहा बड़ा फैसला?

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने आज विभागों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। विभागों ने मुझे देर रात प्रस्ताव दे दिया। इस प्रस्ताव पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सोमवार से संसद का दूसरा हफ्ता शुरू हो रहा है, इसलिए उस बिल को जल्द से जल्द सदन में पारित कराने का प्रयास जाएगी।'

यह भी पढ़ें: रात में अचानक LIVE आ गए PM मोदी, NEET विवाद पर जारी किया बड़ा बयान; बोले- पेपर लीक पर आज और सख्त कार्रवाई होगी

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 July 2026 at 07:19 IST