'शांति... सिर्फ शांति ही मेरा एकमात्र रास्ता है', सोनम वांगचुक ने पोस्ट के जरिए कह दी बड़ी बात; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर हो रहे हिंसा को देखकर काफी दुखी है। उन्होंने अब अस्पताल से ही छात्रों से बड़ी अपील की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के प्रदर्शन का कुछ लोग गलत फायदा उठा रहे हैं।
- भारत
- 3 min read
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा है। इधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के कई राज्यों में NEET पेपर लीक को रहे आंदोलन ने अलग ही मोड़ ले लिया। अलग-अलग राज्यों से हिंसा की खबरे आ रही है। इधर केंद्र सरकार लगातार बातचीत का प्रस्ताव रख रही है। इस बीच सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बड़ी अपील की है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को उन्होंने बड़ी बात कही है।
सोनम वांगचुक के अनशन का आज 26वां दिन है। वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें दिल्ली सफदरजंग अस्पताल से निकालकर मेदांता में भर्ती किया गया है। अब उन्होंने अपने ताजा X पोस्ट में प्रदर्शकारी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि छात्रों के प्रदर्शन का कुछ लोग गलत फायदा उठा रहे हैं।
सोनम वांगचुक की छात्रों से अपील
सोनम वांगचुक ने अपने पोस्ट में लिखा है- शांति और सिर्फ शांति ही मेरा रास्ता है। जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण हैं, लेकिन मुझे यह जानकर दुख हुआ कि दूसरी जगहों पर कुछ असामाजिक तत्व इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का फायदा उठाकर हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ वाले चाहे कुछ भी करें, हमारा जवाब सिर्फ फूल ही होना चाहिए। कृपया हर हाल में इस परंपरा को बनाए रखें।
वांगचुक ने सरकार से की ये मांग
इससे एक दिन पहले वांगचुक ने अपने X हैंडल पर अपना वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि जैसे ही सरकार की ओर आश्वासन मिलेगा, वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर बिना किसी शर्त के लिखित या आधिकारिक आश्वासन देती है, तो वे अपना अनशन तुरंत खत्म कर देंगे। अन्यथा अनशन जारी रहेगा।
सरकार बुला सकती है सर्वदलीय बैठक
वहीं, दूसरी ओर सरकारी सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स से संपर्क कर रही है। मामले पर चर्चा के लिए जल्द ही फ्लोर लीडर्स की बैठक बुला सकती है। सरकार की ओर कहा गया है कि वो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे जैसी किसी शर्त के बिना चर्चा में हिस्सा ले।
सरकार ने विपक्ष के सामने प्रस्ताव रखा है कि वह खासकर इस्तीफे की मांग के बिना, किसी भी शर्त के साथ चर्चा में हिस्सा ले। सूत्रों का कहना है कि सरकार जल्द ही फ्लोर लीडर्स की बैठक भी बुला सकती है। इस बैठक में संसद में नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा की रूपरेखा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 July 2026 at 22:33 IST