राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद पहली बार जमानत पर जेल से बाहर आई सोनम रघुवंशी ने किए कई खुलासे, कहा- सब झूठ बोल रहे हैं, मैं...
Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर है। इस बीच सोनम पहली बार सार्वजनिक हुई और कई बड़े खुलासे किए हैं।
- भारत
- 2 min read
Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi Murder Case Accused: मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी और पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से राहत मिली हुई है और फिलहाल वो जेल से बाहर है। इस बीच जमानत मिलने के बाद सोनम पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई और उन्होंने ने एक इंटरव्यू में इस हत्याकांड को लेकर कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान सोनम से कोर्ट की शर्तों पर मिली जमानत से लेकर कहां रह रही जैसे कई सवालों का जवाब दिया।
जमानत की सभी शर्तों पर क्या बोलीं?
सोनम रघुवंशी से जब कोर्ट की शर्तों पर मिली जमानत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'जो बेल कंडीशन कोर्ट से मिली हुई हैं, मैंने हमेशा उनको माना है और मैं उस चीज को कभी नहीं तोड़ूंगी। इस बीच जब सोनम से पूछा गया कि आपका खर्चा कैसे चल रहा है, तो इस सवाल पर चुप्पी साध लिया। उन्होंने कहा 'मैं खर्चे के बारे में कुछ नहीं बताना चाहती हूं।'
सोनम ने बताया कहां रह रही हैं
सोनम रघुवंशी से जब उनके रहने को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने बताया कि फिलहाल हो शिलांग में ही रह रही है। हालांकि, उन्होंने घर का पता नहीं बताया। इस दौरान जब उनसे इंदौर जाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि अभी कोई प्लान नहीं है, क्योंकि मेरे केस चल रहा है।
सोनम ने जनता से की अपील
इस दौरान सोनम रघुवंशी जनता से अपील करती हुई भी दिखाई दी। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मेरे बारे में जो भी चल रहा है, वो सब झूठ है। हालांकि, सोनम ने हत्याकांड को लेकर अपनी राय रखने से इनकार कर दिया।
शिलांग में हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या
गौरतलब है कि हनीमून के दौरान मेघालय में राजा की हत्या हुई थी। 23 मई 2025 को अचानक यह नवविवाहित जोड़ा लापता हो गया, जिसके बाद 3 जून को राजा रघुवंशी शव मिला। इस घटना में पुलिस ने मामले की गहराई से तफ्तीश की और कई आरोपियों संग मुख्य आरोपी और पत्नी सोनम रघुवंशी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल, सोनम जमानत पर जेल से बाहर है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 16 June 2026 at 19:41 IST