'मुंबई पुलिस ने जांच पूरी कर ली थी लेकिन शायद कुछ तकनीकी गड़बड़ी है...', दिशा सालियान मामला CBI को सौंपने पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस

Disha Salian case: बॉम्बे हाईकोर्ट के दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI को FIR दर्ज करने का आदेश देने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि 'मामले में कुछ तो तकनीकी गड़बड़ी है।'

 
Follow :
दिशा सालियान मामला CBI को सौंपने पर CM फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया आई | Image: X/Republic

Disha Salian case: बुधवार, 2 सितंबर को सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस केस की जांच CBI को सौंप दिया। कोर्ट ने जांच एजेंसी को मामले में FIR दर्ज नए सिरे से जांच करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि दिशा सालियान दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थी।

गौरतलब है कि बॉम्बे HC का यह फैसला दिशा के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर की गई याचिका पर आया। अब कोर्ट के फैसले पर परिवार के साथ सियासी गलियारों से भी प्रतिक्रिया आ रही है। फैसले के बाद, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि 'पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली थी, लेकिन कोर्ट को लगा कि आगे और जांच की जरूरत है।'

कुछ "टेक्निकल" कमी हो सकती है-CM फडणवीस

गुरुवार को मुंबई में रिपोर्टर्स से बात करते हुए CM फडणवीस ने कहा, "मुंबई पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली थी और अपनी रिपोर्ट जमा कर दी थी। हालांकि, हाई कोर्ट को लगा कि कुछ और जांच करने की जरूरत है और कुछ "टेक्निकल" कमी हो सकती है। इसलिए, उन्होंने अब केस CBI को दे दिया है। मैं और क्या कह सकता हूं?"

September 3, 2026

मंत्री नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना

वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे पर पर निशाना साधते हुए कहा कि "झूठ छिपाने की जितनी भी कोशिश की जाए, सच कभी ना कभी बाहर आ ही जाता है। कोर्ट के फैसले का अब सबने स्वागत किया है। दिशा के पिता को भी बड़ी राहत मिली है। मैं तो पहले दिन से ही कर था कि दिशा का मर्डर हुआ है।

मुझे इसके लिए धमकी भी मिली। हमारे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए, हमें गिरफ्तार करने की कोशिशें की गईं और कई पत्रकारों पर भारी दबाव डाला गया। मगर अब जल्द ही दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। अगर आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया और अन्य लोग इसमें शामिल नहीं हैं, तो उनके चुप रहने का कोई कारण नहीं है। उनकी चुप्पी बहुत कुछ कहती है।"

कैसे हुई थी दिशा सालियान की मौत?

बता दें कि बुधवार 2 सितंबर को बॉम्बे HC ने CBI को FIR दर्ज करने और सालियान की मौत से जुड़ी हर परिस्थितियों की गहन जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं, कोर्ट ने मालवणी पुलिस स्टेशन को भी संबंधित रिकॉर्ड CBI को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 की रात को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। उनकी मौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए जाने से कुछ दिन पहले हुई थी।

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर में कोई सच तो नहीं छिपा है...', कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जितेंद्र मिश्रा के राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर उठाए सवाल

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 3 September 2026 at 20:06 IST