अपडेटेड 30 June 2023 at 23:06 IST

पद पर बने रहेंगे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, केंद्र सरकार ने 3 साल बढ़ाया कार्यकाल

सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता (Tushar Mehta) अपने पद पर बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया है।

Follow :  
×

Share


Solicitor General of India Tushar Mehta | Image: self

Solicitor General of India: सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता (Tushar Mehta) अपने पद पर बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा दिया है। शुक्रवार, 30 जून को केंद्र की ओर जानकारी दी गई कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सॉलिसिटर जनरल के पद पर तुषार मेहता की दोबारा नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।  

केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2018 में तत्कालीन एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को सॉलिसिटर जनरल के पद पर नियुक्त किया था। इसके बाद 1 जुलाई 2020 को एक बार फिर 3 साल के लिए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया था। केंद्रीय कैबिनेट ने तीसरी बार उनको भारत के सॉलिसिटर जनरल (SG) के रूप में नियुक्त किया है।   


कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, तुषार मेहता के अलावा, 6 एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (Additional Solicitor General) को भी सुप्रीम कोर्ट के लिए 3 साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। इनमें  विक्रमजीत बनर्जी, के. एम. नटराज, बलबीर सिंह, एस. वी. राजू, एन वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी शामिल हैं। वहीं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल माधवी जी. दीवान और संजय जैन का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: 'त्रेता युग की तर्ज पर अयोध्या को सजाया जा रहा है', राम मंदिर की तैयारियों पर बोले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

दिल्ली हाईकोर्ट के लिए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के लिए सत्यपाल जैन, गुजरात हाईकोर्ट के लिए देवांग गिरीश व्यास और पटना हाईकोर्ट के लिए कृष्ण नंदन सिंह को भी 3 साल के लिए दोबारा नियुक्त किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: तो क्या 5 अगस्त को मोदी सरकार लाएगी यूनिफॉर्म सिविल कोड? इस तारीख का इतिहास देता है ये संकेत

तुषार मेहता का करियर

तुषार मेहता ने गुजरात विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई करने के बाद साल 1987 में बतौर वकील प्रैक्सिस शुरू की। साल 2007 में वे सीनियर एडवोकेट बने और अगले ही साल उन्हें साल 2008 में एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्त किया गया। साल 2014 में मोदी सरकार ने उनकी नियुक्ति एडिशन सॉलिसिटर के पद पर की और फिर 2018 में उन्हें सॉलिसिटर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया। तब से वो लगातार पद पर हैं। 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 30 June 2023 at 23:06 IST