अपडेटेड 25 September 2021 at 16:15 IST

Sneha Dubey: जानिए कौन हैं भारत की ये दमदार ऑफिसर, जिसने UNGA में उड़ा दी इमरान खान की धज्जियां

स्‍नेहा दुबे ने पहली ही कोशिश में UPSC में कामयाबी हासिल की थी। घूमने की शौकीन स्‍नेहा गोवा में पली-बढ़ीं हैं।

Follow :  
×

Share


PC-ANI | Image: self

युवा भारतीय विदेश सेवा अधिकारी (IFS) स्‍नेहा दुबे (Sneha Dubey) ने शनिवार की सुबह उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर पर झूठ बोलने वाले पाकिस्तान (Pakistan) को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बड़े ही प्रभावी तरीके से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Pakistan PM Imran Khan) को आईना दिखाया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में स्‍नेहा दुबे ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं।' स्‍नेहा के इस करारे जवाब की हर तरफ चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर #SnehaDubey ट्रेंड करने लगा है। लोग इस दमदार महिला अधिकारी के बारे में जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। तो आइए स्‍नेहा दुबे के बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

पहले प्रयास में ही स्‍नेहा दुबे को मिली थी UPSC में सफलता 

स्‍नेहा दुबे ने पहली ही कोशिश में UPSC में कामयाबी हासिल की थी। घूमने की शौकीन स्‍नेहा गोवा में पली-बढ़ीं हैं। वो हमेशा से इंडियन फॉरन सर्विस ज्‍वाॅइन करना चाहती थीं। स्‍नेहा ने पुणे के फर्ग्यूसन कालेज से स्नातक करने के बाद नई दिल्ली के जवाहरलाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) से भूगोल में परास्नातक किया है।

IFS बनने के बाद स्‍नेहा की पहली नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई

आईएफएस बनने के बाद उनकी नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई। उन्हें 2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड में भेजा गया। मौजूदा वक्त में वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों में रुचि के चलते स्‍नेहा दुबे ने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने का फैसला किया। वह अपने परिवार में सरकारी सेवाओं में शामिल होने वाली पहली सदस्‍य हैं। उनके पिता एक मल्‍टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। उनकी मां एक शिक्षिका हैं।

स्‍नेहा दुबे का वो भाषण जिसने बंद कर दी इमरान खान की बोलती

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान के बाद स्‍नेहा दुबे (Sneha Dubey) ने कहा कि 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के आंतरिक मामलों को दुनिया के मंच पर लाने और झूठ फैलाकर प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने की कोशिश की है।' स्‍नेहा ने आगे कहा कि 'कई देशों को यह जानकारी है कि पाकिस्तान का आतंकियों को पनाह देने, उन्हें सक्रिय रूप से समर्थन देने का इतिहास रहा है। यह उनकी नीति है। यह एक ऐसा देश है, जिसे विश्व स्तर पर आतंकियों को समर्थन देने, हथियार उपलब्ध कराने और आर्थिक मदद करने के रूप में पहचान मिली है।'

स्‍नेहा ने कहा,  'ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में पनाह मिली। आज भी पाकिस्तानी नेतृत्व उसे 'शहीद' कहकर महिमामंडित करता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को इस उम्मीद में पालता है कि वे केवल उसके पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे।' 

इसे भी पढ़ें- UPSC Final Result 2020: पीएम मोदी ने यूपीएससी परीक्षा पास करने वालों को दी शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें- IGNOU 2021 Registration: इग्नू में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, यहां जानिए कब तक और कैसे कर सकते हैं अप्लाई

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 September 2021 at 16:15 IST