अपडेटेड 11 March 2026 at 11:43 IST
सरफुद्दीन खान ने मांगा सिगरेट का एक कश, वाहिद शेख ने किया इनकार तो बीच सड़क चाकू मारकर हत्या, मुंबई से कंपा देने वाला CCTV फुटेज
मुंबई के गोवंडी के मंडला से एक हिला देने वाला CCTV सामने आया है। जहां सिर्फ सिगरेट ना देने की वजह से युवक की जान ले ली गई। मृतक वाहिद गालियों में फालूदा बेचता था। जानें आरोपी सरफुद्दीन खान ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?
Mumbai Murder CCTV: मुंबई के गोवंडी इलाके में सिर्फ सिगरेट का एक कश ना देने की वजह से युवक की जान ले ली गई। मंडला के अल मदीना होटल के पास फालूदा बेच रहे वाहिद शेख की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। जिसपर मानखुर्द पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने सिगरेट का एक कश मांगा था
पुलिस के मुताबिक, मृतक वाहिद शेख की पहचान फालूदा बेचने वाले के रूप में हुई। वहीं, हत्या का कारण पुरानी दुश्मनी भी बताई जा रही है। घटना से एक दिन पहले आरोपी सरफुद्दीन खान ने वाहिद से सिगरेट का एक कश मांगा था। वाहिद ने मना कर दिया तो आरोपी ने उसे पीटा और मारने की धमकी दी।
बीच सड़क पर चाकू से हत्या
अगले दिन आरोपी ने फिर से वाहिद से सिगरेट मांगी, लेकिन इनकार मिलने पर सरफुद्दीन गुस्से में आ गया और बीच सड़क पर पीछे से ही चाकू से हमला कर दिया। वाहिद शेख को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात CCTV फुटेज में साफ दिख रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।
मानखुर्द पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह छोटी बात से शुरू हुई रंजिश का नतीजा है। मुंबई पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती बरतती है ताकि कानून कोई अपने हाथ में ना लें। लेकिन यह घटना छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा काबू न करने के खतरनाक नतीजे दिखाती है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपी से आगे की पूछताछ ही जा रही है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 11:24 IST