Nirjala Ekadashi 2026: खाटू श्याम भक्तों के लिए बड़ी खबर...आज रात से बंद होगा रींगस-खाटू मार्ग, अगले 3 दिन रहेगा 'नो व्हीकल जोन' घोषित

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ खाटू श्याम जी के दरबार में उमड़ेगी। आज से रींगस-खाटू मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।

 
Follow :
sikar-khatu-shyamji-nirjala-ekadashi-crowd-no-vehicle-zone-ringas-road-closed-on-nirjala-ekadashi-2026 | Image: ANI

Khatu Shyam Ji Nirjala Ekadashi 2026: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर भक्तों का एक विशाल सैलाब उमड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष धार्मिक उत्सव में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाली इस भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है।

खाटू धाम में 'नो व्हीकल जोन' लागू

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने खाटू श्याम जी कस्बे को अगले तीन दिनों के लिए पूरी तरह से ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया है। रींगस से खाटू श्याम जी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। रींगस से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को पैदल मार्ग से ही यात्रा करनी होगी। 
वीआईपी और आपातकालीन वाहनों को छोड़कर किसी भी निजी या कमर्शियल गाड़ी को इस रास्ते पर जाने की इजाजत नहीं होगी, ताकि पैदल चल रहे श्याम भक्तों को कोई परेशानी न हो।

260 सीसीटीवी कैमरों से होगी हाईटेक निगरानी 

लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और मेला प्रशासन ने बेहद कड़े और हाईटेक इंतजाम किए हैं। पूरे कस्बे की सुरक्षा को 'तीसरी आंख' के भरोसे सौंपा गया है। खाटू कस्बे के प्रमुख रास्तों, एंट्री और एग्जिट गेटों, और मंदिर परिसर के अंदर-बाहर कुल 260 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक सेंट्रल कंट्रोल रूम के जरिए पूरे मेला क्षेत्र की पल-पल की मॉनिटरिंग की जाएगी।किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने और भीड़ को संभालने के लिए भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं श्याम भक्त

निर्जला एकादशी का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है और बाबा श्याम के दरबार में इस दिन की महिमा और बढ़ जाती है। यही वजह है कि दिल्ली, मुंबई, गुजरात, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

पानी और मेडिकल की विशेष व्यवस्था

भीषण गर्मी और निर्जला एकादशी का व्रत भक्त रखेंगे। इसलिए प्रशासन और विभिन्न श्याम सेवा समितियों ने भक्तों की सहूलियत के लिए खास इंतजाम किए हैं। पैदल रास्तों और लाइनों में भक्तों को धूप से बचाने के लिए बड़े-बड़े टेंट लगाए गए हैं और जमीन पर मैट बिछाई गई है। 

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: आज शिव और रवि योग का दुर्लभ योग, मिथुन समेत इन राशियों का चमकेगा भाग्य; जानें कैसा रहेगा आपका दिन 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 24 June 2026 at 07:38 IST