अपडेटेड 11 February 2026 at 20:51 IST
बेटे की मौत के बाद संकट में सिद्धू मूसेवाला का परिवार? SSP ऑफिस के बाहर धरने पर क्यों बैठे माता-पिता
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा जिले के SSP पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को SSP कार्यालय के बाहर घंटों धरने पर बैठ गए। जानें बेटे की मौत के बाद किस संकट में है सिद्धू मूसेवाला का परिवार?
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बेटे की मौत के बाद एक बड़ी समस्या में घिर गए हैं। वो अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को मानसा जिले में SSP कार्यालय के बाहर घंटों धरने पर बैठ गए। अपने बेटे की आय और इंसाफ की मांग को लेकर वो लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं। मूसेवाला के माता-पिता ने 3 डिजिटल मार्केटिंग प्रमोटर्स के खिलाफ पैसे की हेर-फेरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वो एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह) के माता-पिता ने मानसा जिले के SSP पर शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बुधवार को आखिरकार वो SSP कार्यालय के बाहर घंटों धरने पर बैठ गए। मूसेवाला के माता पिता ने 3 डिजिटल मार्केटिंग प्रमोटर्स के खिलाफ फाइनेंशियल विवाद को लेकर अपनी शिकायत पर पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला द्वारा बनाई कंपनियों से लेनदारियां ना देने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
SSP ऑफिस के बाहर धरने पर क्यों मूसेवाला के माता-पिता?
फाइनेंशियल गड़बड़ियों की शिकायत पर FIR दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा, 'हमें अपने बेटे के काम से होने वाली इनकम से दूर रखा जा रहा है। मैंने बंटी बैंस, गुरप्रीत सिंह भसीन और शब्बीर मोमिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसे जांच के लिए मानसा SSP को भेजा गया था, फिर भी कुछ नहीं हुआ है।'
क्या है पूरा विवाद?
इससे पहले मूसेवाला के माता-पिता जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उस समय बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह स्थानीय कानून-व्यवस्था पर मीडिया को ब्रीफिंग दे रहे थे। धरने के करीब 45 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें अंदर बुलाकर मुलाकात की, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या आरोपों का जवाब सामने नहीं आया है। परिवार का कहना है कि बेटे की हत्या के बाद अब उसकी विरासत और कमाई को भी छीना जा रहा है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 20:51 IST