दिल्ली चुनाव पर शिंदे, कहा- ‘आप’ विधायक शिवसेना के संपर्क में थे, लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया

शिंदे ने दावा किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप के मौजूदा विधायक शिवसेना के संपर्क में थे, लेकिन मतों के विभाजन से बचने के लिए उन्हें मैदान में नहीं उतारा गया ।

Follow :  
×

Share


Eknath Shinde | Image: Republic

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को दावा किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक शिवसेना के संपर्क में थे, लेकिन मतों के विभाजन से बचने के लिए उन्हें मैदान में नहीं उतारा गया क्योंकि पार्टी (शिवसेना) ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है।

शिंदे ने कहा कि…

शिंदे ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के वास्ते समर्थन जुटाने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे। शिंदे ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायकों ने हमसे संपर्क किया था लेकिन हम भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। हम दोनों पार्टियों (भाजपा और शिवसेना) की एक जैसी सोच है। इसलिए मतों के बंटवारे से बचने के लिए हमने उम्मीदवार नहीं उतारे क्योंकि इससे विरोधियों को फ़ायदा हो सकता था। हमने दिल्ली में भाजपा का पूरा समर्थन किया है।’’

शिंदे ने कहा कि राजस्थान में शिवसेना के तीन विधायक हैं और पार्टी अन्य राज्यों में अपना आधार बढ़ाने का इरादा रखती है।

ये भी पढ़ें - Hair Growth Oil: इस होममेड ऑयल से बढ़ेंगे बाल, मजबूत होंगी जडे़ं!

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 31 January 2025 at 11:19 IST