Shardiya Navratri 2023 Date: इस तारीख से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2023: इस साल शारदीय नावरात्रि अक्टूबर महीने की इस तारीख से शुरू हो रहे हैं।
Shardiya Navratri 2023 Date: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। हर साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के भक्त श्रद्धा भाव के साथ व्रत कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। माना जाता है कि नौ दिनों तक आस्था के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करने से देवी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।
स्टोरी में आगे पढ़ें...
- शारदीय नवरात्रि की तिथि
- नौ दिनों तक की जाती है पूजा
- इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापित
शारदीय नवरात्रि की इस तारीख से होगी शुरुआत
वहीं, अगर बात की जाए इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत की तारीख की तो हम आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि इस साल 15 अक्टूबर से शुरू होगी जिसका समापन 24 अक्टूबर को होगा। कुछ लोग नवरात्रि की प्रतिपदा और अष्टमी तिथि का व्रत करते हैं तो कुछ पूरे नौ दिन तक उपवास करते हैं। वहीं, नवरात्रि के दसवें दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि में अलग-अलग दिनों पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं, प्रतिपदा तिथि यानी पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा शुरू होती है। कलश स्थापना के लिए मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक है। ऐसे में कलश स्थापना के लिए 46 मिनट का समय दिया गया है। इस दौरान कलश स्थापित करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में आप कलश स्थापित कर शारदीय नवरात्रि के व्रत करने की शुरुआत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : Budhwar Ka Vrat: बुधवार के दिन होती है इस देवता की पूजा, जानिए व्रत करने के नियम और पूजा विधि
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 September 2023 at 07:47 IST