उद्धव गुट के बाद अब शरद पवार गुट में बगावत, कई MP-MLA सुनेत्रा पवार के संपर्क में; सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
महाराष्ट्र में एक बड़े सियासी हलचल की खबर है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, अब तक किसी नेता ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा दावा नहीं किया है।
- भारत
- 2 min read
महाराष्ट्र में एक बड़े सियासी हलचल की खबर है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, अब तक किसी नेता ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा दावा नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक राकंपा एसपी के कुछ सांसद एनसीपी के साथ संपर्क में हैं। कहा जा रहा है कि इसे लेकर गतिविधियां जारी हैं। खबर है कि चर्चा के दौरान सांसद पार्थ पवार भी मौजूद थे। फिलहाल, ये नेता कौन हैं, इसे लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं सकी है।
कहा यह भी जा रहा है कि सीनियर पवार जल्द ही सांसदों के साथ बैठक कर सकते हैं। वार्ता के अनुसार, इन घटनाक्रमों से चिंतित होकर, शरद पवार कथित तौर पर अपनी पार्टी के भीतर ऐसी किसी भी स्थिति को टालने की कोशिश में हैं। आशा की जा रही है कि प्रस्तावित बैठक के दौरान वह सांसदों के साथ बातचीत करेंगे, उनकी चिंताओं और शिकायतों को सुनेंगे और आंतरिक संवाद को मजबूत करेंगे।
NCP के संपर्क में शरद के सांसद
दावा किया जा रहा है कि शिवसेना यूबीटी की तरह ही शरद पवार के सांसद साथ छोड़कर सुनेत्रा पवार की अगुवाई वाली एनसीपी की तरफ रुख कर सकते हैं। शरद पवार की पार्टी के पास 8 सांसद हैं। ऐसे में पांच सांसद पाला बदल सकते हैं। सांसदों में सुप्रिया सुले भी शामिल हैं।
शरद पवार की बेटी अभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मूल एनसीपी के नेता विलय के पक्ष में नहीं है। इसीलिए अभी तक बात आगे नहीं बढ़ पाई है। सुप्रिया सुले ने लोकसभा चुनावों में सुनेत्रा पवार को हराया था। अजित पवार की मौत के बाद दोनों परिवार पास आए थे लेकिन विलय नहीं हो पाया था।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 19 June 2026 at 11:43 IST