'सभी हिंदू संगठित होकर सनातन की रक्षा के लिए आगे आएं', बांग्लादेश हिंसा पर बोले विधुशेखर महास्वामी
शंकराचार्य श्री विधुशेखर भारती महास्वामी ने कहा कि भारत ने सिर्फ आत्मरक्षा के लिए ही दूसरे देशों के साथ युद्ध किए हैं। अब समय संगठित होने का है।
- भारत
- 2 min read
Bangladesh Hindu Attack: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अब शंकराचार्यों ने भी अपनी आवाज बुंलद करदी है। बांग्लादेश में हिंदुओं की वर्तमान स्थिति पर चिंतन करने के लिए पहली बार चारों शंकराचार्य किसी न्यूज चैनल पर लाइव बैठे। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर रिपब्लिक भारत ने चारों शंकराचार्य से उनकी राय जानी। रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी से बात करते हुए चारों शंकराचार्य ने अपनी बेबाक राय रखी। श्रृंगेरी मठ के शंकराचार्य श्री विधुशेखर भारती महास्वामी ने कहा कि सभी सनातनियों को अपनी रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
शंकराचार्य श्री विधुशेखर भारती महास्वामी ने कहा कि भारत ने कभी भी अपने स्वार्थ के लिए किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया। हमने सिर्फ आत्मरक्षा के लिए ही दूसरे देशों के साथ युद्ध किए हैं। बाकी समय में शांति और धर्म की स्थापना करते रहे हैं। इस धर्म की रक्षा के लिए वर्तमान स्थिति में हिंदू समाज का संगठित होना बहुत आवश्यक है। बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर श्रृंगेरी मठ के शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए विशेष रूप से प्रयास किया जाना चाहिए।
'संगठित होना बहुत जरूरी'
श्री विधुशेखर भारती महास्वामी ने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि हिंदू धर्म को मानने वाले जो भी लोग भारत और भारत के बाहर विदेश में रहते हैं। सभी लोगों का आत्मरक्षा के लिए और सनातन धर्म की रक्षा के लिए संगठित होना बहुत जरूरी है। इस बारे में सरकार की तरफ से भी चिंतन होना चाहिए। विशेष रूप से भारत के बाहर कठिन स्थिति में जो सनातनी हैं। उनकी विशेष रक्षा के लिए भी तुरंत ही कुछ प्रयास होना बहुत आवश्यक है।
'शासन से मतभेद है, हिंदू का दोष क्या?'
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर शारदापीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती ने भी बात की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और ईरान के जैसे ही अब कट्टरपंथी बांग्लादेश में अपनी मनमानी करना चाहते हैं। वहां के लोगों का अगर शासन से कोई विवाद है, तो इसमें वहां रहने वाले हिंदुओं का क्या दोष है? उन्हें चुन-चुन कर क्यों मारा जा रहा है? उनके मंदिरों को क्यों गिराया जा रहा है? बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा है, यह सब हम लोग देख रहे हैं। अच्छा यह होगा कि भारत सरकार और बांग्लादेश की सरकार बैठकर इसपर बात करें और कोई रास्ता निकालें।
यहां देखें पूरा वीडियो-
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 19 August 2024 at 19:49 IST