अपडेटेड 19 August 2023 at 08:38 IST
Shanidev Upay: क्या आप भी करते हैं शनिवार का व्रत? जानें उद्यापन में दान का महत्व और सही विधि
कहते हैं अगर शनिदेव किसी पर प्रसन्न हो जाए तो उसके सारे काम बनने लगते हैं। अगर आप भी उन्हें खुश करने के लिए उनका व्रत करते हैं, तो चलिए जानते हैं शनि व्रत के उद्यापन के बारे में जानते हैं।
Shaniwar Vrat Udyapan | Image:
self
Shaniwar Vrat Udyapan: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है। ऐसे में लोग शनिदेव की कुदृष्टि से बचने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना के साथ व्रत भी करते हैं, लेकिन शनिदेव के व्रत में कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही जरुरी होता है। ठीक उसी तरह से व्रत के उद्यापन में भी कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है, तभी शनिदेव का व्रत पूरा माना जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- शनिवार व्रत उद्यापन विधि?
- शनिवार व्रत उद्यापन में किन बातों का रखें ध्यान?
- शनिवार को किन चीजों का करें दान?
शनिवार व्रत उद्यापन विधि?
- जिन दिन आप शनिवार व्रत का उद्यापन कर रहे हैं उस दिन सुबह जल्दी उठकर नहाने के पानी में काला तिल या गंगाजल मिलाकर नहाएं।
- इसके बाद घर में बने पूजा घर में आएं और शनि देव को नीला या काला वस्त्र अर्पित करें।
- फिर धूप-दीप से उनकी पूजा करें और शनि चालीसा पढ़ें।
- शनिदेव का ध्यान कर 'ॐ प्राम प्रीम प्रौम सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
- शनि देव की आरती उतारें और काली उड़द की दाल से बनी चीजों का भोग लगाएं। भोग को प्रसाद के रूप में बांटे।
- शनिवार व्रत के उद्यापन में दान का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं अगर इस दिन दान नहीं किया जाता है तो पूजा पूरी नहीं मानी जाती है।
शनिवार व्रत उद्यापन में किन बातों का रखें ध्यान?
- शनिवार व्रत का उद्यापन करने से पहले 17, 27, 37, 57 शनिवार का व्रत रखना जाता है।
- इसके बाद आपने जितने शनिवार तक के व्रत का संकल्प लिया हो उतने करने के बाद उसके अगले शनिवार को उद्यापन करें।
- उद्यापन के दिन आपको हर शनिवार की तरह ही इस दिन भी शनिदेव की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए।
- इसके बाद किसी शनि देव के मंदिर जाकर उन्हें तेल चढ़ाएं और गेंदे के पुष्प अर्पित करें। शनिदेव से अपने व्रत उद्यापन की बात कहें और उड़द की दाल से बनी चीजों का भोग लगाकर अपना उद्यापन पूरा करें। इसके बाद दान करें।
शनिवार को किन चीजों का करें दान?
- शनिवार के दिन काले जूते और कपड़े का दान करना शुभ माना गया है।
- शनिवार को लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। इससे राहु का दुष्प्रभाव नष्ट होता है।
- इस दिन अनाज का दान करने से घर में बरकत बनी रहती है।
- शनिवार के दिन छाता दान करने से साढ़े साती और ढैय्या में राहत मिलती है। दुखों दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें... Hariyali Teej 2023: पहली बार रखने जा रही हैं हरियाली तीज का व्रत, तो इन बातों का रखें खास ध्यान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 19 August 2023 at 08:38 IST