अपडेटेड 4 November 2023 at 10:38 IST

Shanidev: शनिवार के दिन इस पीली-लाल चीजों की भूल से भी न करें खरीदारी या दान, होगा बड़ा नुकसान

Saturday शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत होती है। शनिवार के दिन खरीदारी से लेकर दान करने तक की चीजों को लेकर बहुत अधिक ध्यान देना चाहिए।

Follow :  
×

Share


Shaniwar Ko Kin Chijo Ka Daan Nahi Karna Chahiye image- shutterstock | Image: self

Shaniwar Ko Kin Chijo Ka Daan Nahi Karna Chahiye: शनिवार के दिन विधि-विधान से शनिदेवन की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। इन्हें न्याय का देवता माना जाता है। कहते हैं कि इनकी कृपा से जिंदगी संवर जाती है और इनके गुस्से से जीवन में परेशानियां भी शुरू हो जाती है। ऐसे में  शनिवार के दिन बहुत ही संभल कर काम करने चाहिए। इसमें खरीदारी और दान करना भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं इस दिन किन चीजों को घर नहीं लाना चाहिए और न ही दान करना चाहिए।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्यों की जाती है शनिदेव की पूजा?
  • शनिदेव कौन सा कार्यभार संभालते हैं?
  • शनिवार को क्यों करना चाहिए दान?
  • शनिवार को किन चीजों का नहीं करना चाहिए दान?

क्यों की जाती है शनिदेव की पूजा?

मान्यता है कि शनि देव की शुभता व्यक्ति को रंक से राजा बना देती है, लेकिन अगर किसी पर इनकी वक्री दृष्टि बन जाए उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। इसलिए इनको प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन इनकी पूजा-पाठ और व्रत करने का विधान है। 

शनिदेव कौन सा कार्यभार संभालते हैं?

सूर्य पुत्र शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक लोगों को उनके कर्मों के लिए पुरस्कृत या दंडित करते हैं। व्यक्ति के कर्मों का लेखा-जोखा देखना शनिदेव का ही काम है।

शनिवार को क्यों करना चाहिए दान?

शनिवार के दिन दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, लेकिन अगर आप ने कुछ गलत चीजों का दान कर दिया तो यह शुभ की बजाय अशुभ फल दे सकता है। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें की शनिवार को किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। 

शनिवार को इन चीजों का न करें दान?

पीली वस्तुओं का न करें दान
ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन पीली चीजों का दान करना अशुभ फल देता है। ऐसे में भूलकर भी हल्दी का दान नहीं करना चाहिए और पीली वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। वहीं इस दिन पीली वस्तुओं की खरीदानी भी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को पीली वस्‍तुएं जैसे सोना, पीतल, गेहूं, हल्दी और पीले वस्त्रों को खरीदने और दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। 

सफेद चीजों के दान से बचें
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा में सफेद चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और न ही इस दिन किसी भी सफेद वस्तु का दान करना चाहिए। क्योंकि अगर आप शनिवार के दिन सफेद चीजों जैसे चावल, चीनी, चांदी आदि का दान करते हैं, तो इससे आपके बनते काम बिगड़ने लगते हैं।

लाल वस्तुओं के दान से बचें
शनिवार के दिन किसी भी लाल वस्तु का दान करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं। इस दिन आपको किसी भी लाल अनाज का दान नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें... Shaniwar Upay: शनि ग्रह है कमजोर, तो शनिवार को करें ये काम शनिदेव होंगे प्रसन्न; दूर होंगी परेशानियां

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें... Shani Dev: आपकी ये आदतें शनिदेव को कर सकती हैं नाराज, हो जाएं सावधान; नहीं तो हो सकता है नुकसान

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 November 2023 at 10:28 IST