अपडेटेड 5 August 2023 at 07:49 IST
Shani Dosh: परेशानियों से घिर गया है आप का जीवन? कुंडली में हो सकता है शनि दोष, जानें लक्षण और निवारण
कई बार लोगों का जीवन कठिनाइयों और परेशानियों से घिर जाता है, जिसका कारण शनि दोष हो सकता है। लेकिन इसकी जानकारी न होने के कारण लोग इसका निवारण नहीं करते हैं।
Kaise Kare Shani Dosh Ka Pta: शनिदेव अपने न्याय और क्रू दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। अगर ये किसी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाएं तो उनके जीवन का उद्धार हो जाता है, लेकिन वहीं अगर ये किसी के कर्मों पर क्रोधित हो जाते हैं तो उसका जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। व्यक्ति की बुद्धि फिर जाती है, उसके मान-सम्मान में कमी आने लगती है, आर्थिक परेशानियां उसे घेरने लगती है और ये सब होता है शनि दोष के कारण, लेकिन कई बार लोगों को पता नहीं चलता है कि उनपर शनि दोष चल रहा है जिसकी वजह से वह इसका निवारण भी नहीं करते हैं। तो चलिए जानते हैं शनि दोष का पता कैसे लगाएं और इसके लिए क्या निवारण करें।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें.....
- शनि दोष होने पर दिखने लगते हैं ये लक्षण
- शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय?
शनि दोष होने पर दिखने लगते हैं ये लक्षण
- अपने से बड़े-बुजुर्गों का अपमान करना।
- सर में अधिक दर्द रहना।
- समय से पहले आंखें कमजोर होना।
- कम उम्र में बाल अत्यधिक झड़ना।
- मस्तिष्क में सदैव द्वन्द रहना।
- नास्तिक होना या भगवान का हर बात में मजाक बनाना
- जरूरत से ज्यादा आलसी और चालाक होना।
- चोरी करना, जुआ खेलना और सट्टे लगाना।
शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय?
- शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिदेव को प्रसन्न करना चाहिए। इसके लिए कौवे और काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने पर शनि देव बहुत ही जल्दी खुश होते हैं।
- शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह उठ कर नहाधोकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। थोड़े से जल में दूध और दो दाने चीनी के डालकर बड़ यानि बरगद के पेड़ पर चढ़ाकर गीली मिट्टी का तिलक लगाएं। इससे शनि की कृपा मिलती है।
- शनि ग्रह शांति के लिए कई उपाय किये जाते हैं। जिनमें से एक शनिवार का व्रत, हनुमान जी की आराधना, शनि मंत्र, शनि यंत्र, छायापात्र दान करना प्रमुख उपाय हैं।
- शनिवार के दिन एक लोहे के कटोरे में साबुत उड़द, काले चने और सरसों का तेल मिलाकर एक साथ डाल दें। अब इन सभी को एक साथ लपेटकर उस पर वही कटोरा रख दें और अपने माथे पर लगा कर इसे दान देना शुरू करें। इससे शनि दोष कम होता है।
- इसके अलावा आप शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कुछ मंत्रों का जाप भी करने सकते हैं। जैसे 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:', 'ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:'।
यह भी पढ़ें... Shaniwar Ke Upay: शनिदेव से जुड़ा करें ये उपाय, क्रूर दृष्टि से मिलेगी मुक्ति; जाग उठेगी सोई हुई किस्मत
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 August 2023 at 07:49 IST