अपडेटेड 2 September 2023 at 07:28 IST

Shaniwar Ke Upay: नहीं मिल रहा किस्मत का साथ, तो शनिवार को करें सरसों के तेल का ये उपाय, खुल जाएगा भाग्य

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन इन्हें खुश रखने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, जिसमें से एक सरसों के तेल का जिसके बारे में आज हम जानेंगे। 

Follow :  
×

Share


Shaniwar Ke Sarso Tel Ke Totke | Image: self

Shaniwar Ke Sarso Tel Ke Totke: शनिवार का दिन सूर्य पुत्र और न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती है साथ ही इनकी कृपा पाने और कुदृष्टि से बचने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं जिसमें से एक सरसों के तेल से किए जाने वाले टोटके भी शामिल है। दरअसल, शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। ऐसे में अगर इस दिन सरसों के तेल के कुछ उपायों को आजमाया जाता है तो व्यक्ति की सोई हुई किस्मत जाग उठती है। आइए जानते हैं उन टोटकों के बारे में....

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्यों की जाती है शनिदेव की पूजा?
  • शनिदेव को खुश करने के लिए आजमाएं ये उपाय 

क्यों की जाती है शनिदेव की पूजा?

शनिदेव को काल और न्याय का देवता माना जाता है। कहते हैं कि शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं, इसलिए उन्हें कर्मफलदाता के नाम से भी जाना जाता है। वहीं लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा, व्रत के साथ-साथ उनसे जुड़े कुछ उपायों को भी करते हैं।

शनिदेव को खुश करने के लिए आजमाएं ये उपाय 

  • शास्त्रों के मुताबिक शनिवार को शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से सकारात्मकता का संचालन होता है। 
  • जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि का कोई दोष है, उसे शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जरुर जलाना चाहिए।
  • कहा जाता है कि अगर आपकी जिंदगी में परेशानियां बहुत ही ज्यादा है, तो ऐसे में आपको पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए।
  • अगर कोई व्यक्ति आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है, तो इसे हर शनिवार के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने पर उसे फायदा मिल सकता है। 
  • अगर आप शनिवार को सरसों के तेल के दीपक में लौंग डालकर जलाते हैं तो इससे आपकी पैसों की तंगी दूर होती है। 
  • मान्यता है कि शनिवार के दिन घर की पश्चिम दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है।


यह भी पढ़ें... September Vrat Tyohar: कब है गणेश चतुर्थी और श्राद्ध? जानें सितंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Janmasthami 2023 Date: इस साल कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का त्योहार? यहां देखें डेट

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 2 September 2023 at 07:28 IST